रतलाम 20 जून 2019/अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन 21 जून को किया जाएगा। पंचम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के नेहरू स्टेडियम पर आयोजित होगा। इसके साथ ही विभिन्न विकासखंड,पंचायत स्तर पर भी योग दिवस पर आयोजित किए जाएंगे। जिला मुख्यालय पर सामूहिक योग आयोजन के लिए तैयारियां की जा चुकी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार योग दिवस पर प्रातः 6:30 बजे आयोजन स्थल पर सभी एकत्र होंगे। अतिथियों का आगमन 6:40 बजे, मध्य प्रदेश गान 6:42 बजे, माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का प्रसारण 6:45 बजे तथा सामान्य योग अभ्यासक्रम 7:00 बजे से प्रारंभ होगा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला,विकास खंड एवं पंचायत स्तर पर सामूहिक योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रमों में स्कूल, कॉलेज ,विश्वविद्यालय के छात्रों के अलावा योग संस्थानों, एनसीसी,एनएसएस, पुलिसकर्मी, शासकीय सेवक,जनप्रतिनिधि तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। योग के लाभों एवं उपयोगिता के बारे में आमजन में व्यापक जागरूकता इस आयोजन के माध्यम से प्रसारित की जाएगी। इस संबंध में दिए गए निर्देशों के अनुसार सामूहिक प्रदर्शन के अतिरिक्त योग के लाभ पर सेमिनार, कार्यशाला संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम जो योग संबंधित हो इनका भी आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में स्कूल, कॉलेज तथा विभिन्न युवा संगठन से संबंधित विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रयोग द्वारा एक विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा तथा इस संबंध में संगोष्ठी व्याख्यान तथा वार्ता का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही दिव्यांगों के लिए समारोह में विशेष व्यवस्था की जा कर इनको भी सामूहिक योग समारोह में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में इस कार्यक्रम का ऑल इंडिया रेडियो के माध्यम से एक साथ प्रसारण किया जाएगा।
Trending
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
