Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू

March 13, 2026

रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं

March 12, 2026

सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण

March 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
  • सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
  • भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
  • प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
  • रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
  • रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Friday, March 13
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

विश्व कप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत, 7-0 से बादशाहत बरकरार

By SamagraJune 17, 2019 Uncategorized No Comments4 Mins Read

17जून,खेल समाचार। विश्व कप 2019 में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस के आधार पर 89 रन से मात दी। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए मैच में जीत के साथ ही भारत ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सभी मैचों में जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा है। भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में कुल 7 मुकाबले हुए और सभी में भारत ने जीत हासिल की है।
इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 336 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने संशोधित लक्ष्य 40 ओवरों 302 के आगे 6 विकेट पर 212 रन ही बना सकी। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान पर वर्ल्ड कप में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। इससे पहले टीम इंडिया ने 2015 में  पाकिस्तान को एडिलेड में 76 रनों से मात दी थी।
टीम इंडिया की इस जीत में बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों ने भी जबरदस्त खेल दिखाया। रोहित शर्मा ने 140 रन ठोके। विराट (77) और केएल राहुल ने (57) भी अर्धशतक ठोका। हार्दिक पांड्या और विजय शंकर ने ऑलराउंड खेल दिखायाा।
गेंदबाजों का शानदार खेल
इसके पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने स्कोरबोर्ड पर 336 रन टांगे। 337 रन के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। 5वां ओवर फेंक रहे भुवनेश्वर चोट की वजह से केवल 4 गेंदें फेंक पाए, उनका ओवर विजय शंकर पूरा करने आए। अपनी पहली और ओवर की पांचवीं गेंद पर विजय ने इमाम (7) को पगबाधा आउट कर सभी को चौंका दिया।
इसके बाद फखर जमां और बाबर आजम ने मिलकर टीम को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 104 रन की जबरदस्त साझेदारी हुई। इस बीच फखर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। बाबर भी अपनी फिफ्टी से 2 कदम दूर थे, तभी कुलदीप यादव ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। 24वें ओवर में 117 रन पर दूसरा विकेट गिरते ही बैकफुट पर नजर आ रहे भारतीय गेंदबाज मैच पर हावी होते चले गए। दो ओवर के बाद कुलदीप ने फखर जमान (62) को भी चलता किया।
अगला ओवर लेकर आए हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तानी बल्लेबाजी क्रम की कमर ही तोड़ दी। भारत के इस स्टार ऑलराउंडर ने दो गेंदों में लगातार दो विकेट झटके। पहले मोहम्मद हफीज (9) को चलता किया तो अगली ही गेंद पर शोएब मलिक (0) को बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया।
भारत की पारी
शुरुआती कुछ ओवर्स में धीमी और संयमित शुरुआत देने के बाद दोनों ही ओपनर्स के बीच अच्छी साझेदारी हई। 10वें ओवर में इस जोड़ी ने 50 रन पूरे किए। 17.3 ओवर्स में रोहित-राहुल ने मिलकर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। यह विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की पहली 100 रन या उससे ज्यादा की साझेदारी हुई।
शुरुआती ओवर्स में पाकिस्तानी खिलाड़ी दो बार रन आउट के सुनहरे मौके गंवा चुके थे। एक बार आंख जमने के बाद रोहित और केएल राहुल ने जमकर पाकिस्तानी गेंदबाजों को धोया। रोहित ने जहां 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया तो धवन की गैरहाजिरी में पारी की शुरुआत करने आए राहुल ने खुद को साबित करते हुए छक्का मारकर अपनी फिफ्टी पूरी की। यह रोहित शर्मा का विश्व कप 2019 और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार तीसरा अर्धशतक था।
टीम इंडिया का स्कोर 23.5 ओवर्स में 1-136 हो चुका था, तभी केएल राहुल के रूप में भारत को पहला झटका लगा। तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने कवर्स पर राहुल को बाबर आजम के हाथों लपकवाया। राहुल 78 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। मगर दूसरी ओर खड़े रोहित शर्मा आज किसी दूसरे ही इरादे से मैदान पर उतरे थे। 85 गेंदों में रोहित ने अपने करियर का 24वां शतक पूरा किया। फैंस को आज फिर रोहित से दोहरे शतक की उम्मीद थी, लेकिन 38.2 ओवर में हसन अली ने रोहित का खेल खत्म किया। रोहित ने 113 गेंदों में 140 रन जोड़े। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और 3 छक्के भी निकले।
(साभार-अमर उजाला)

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.