देहरादून, 25 जून।सतातन संस्कृति के पुरोधा और विश्व में वैदिक संस्कृति का प्रचार करने वाले जगद्गुरू शंकराचार्य, पद्मभूषण पूज्य गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज ने मंगलवार को सुबह अंतिम सांस लेकर ब्रह्मलीन हो गए। बुधवार को भारतमाता जनहित ट्रस्ट के “राघव कुटीर” के आंगन में उन्हें शाम चार बजे समाधि दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि वे हरिद्वार में भारत माता मंदिर के संस्थापक भी थे। स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि का जन्म 19 सितंबर 1932 में उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था। सन्यास आश्रम में प्रवेश से पहले उनका नाम अम्बा प्रसाद था।
बीमार थे स्वामीजी, हुए अनुष्ठान
स्वामी जी पिछले 15 दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे। देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था। वेंटिलेटर पर रहने के बाद उन्हें 5 दिन पहले हरिद्वार स्टेट उनके आश्रम ले आया गया था। यहीं पर उनकी कुटी को आईसीयू बनाकर इलाज कर रहे थे। साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना को लेकर धार्मिक अनुष्ठान भी किए जा रहे थे।
संत जगत सहित हिंदू धर्मावलंबियों में शोक की लहर
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के ब्रह्मलीन होने का समाचार मिलते ही संत जगत के साथ ही हिंदू धर्मावलंबियों में शोक की लहर छा गई। स्वामी अवधेशानंद गिरी, जगतगुरु राज राजेश्वर आश्रम महामंडलेश्वर चेतनानंद, महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद, स्वामी विवेकानंद भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ ने उनके ब्रह्मलीन होने पर शोक व्यक्त किया है।
Trending
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम: ट्रक से पानी के छींटे पड़ने पर बाइक सवारों ने कर दी ट्रक ड्राइवर की हत्या….महू-नीमच हाईवे पर मामूली बात ने लिया गंभीर रूप, 8 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज
- रतलाम: जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची लगाकर लेब असिस्टेंट की नौकरी पाने वाले को 7 वर्ष की सजा
- रतलाम में दो घटनाएं: ठेला विवाद में चाकूबाजी,तीन आरोपी गिरफ्तार….नाला सफाई के दौरान निगम कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
