नई दिल्ली,20जून। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू के लिए बुरी खबर है. टीडीपी के 6 राज्यसभा सांसदों में से चार ने सभापति को पत्र लिखकर अगल ग्रुप बनाने की मांग की है. इन सासंदों में वायएस चौधरी, सीएम रमेश, टीजी वेंकटेश और जीएम राव शामिल हैं. इन सभी सांसदों ने बीजेपी को समर्थन देने का फैसला किया है.
वहीं जब इस बारे में मीडिया ने वायएस चौधरी से सवाल किया कि क्या वो बीजेपी में शामिल होंगे ? तो उन्होंने कहा कि हां मैं बीजेपी ज्वाइन कर रहा हूं. जानकारी के मुताबिक अगर 6 में से चार सांसद पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होते हैं तो दलबदल कानून लागू नहीं होगा.
हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव और राज्य के विधानसभा चुनाव में टीडीपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था. राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से टीडीपी सिर्फ तीन सीट ही जीत पाई थी. वहीं विधानसभा की 175 सीटों सीटों में टीडीपी को सिर्फ 23 सीटें ही मिली हैं.
सबसे ज्यादा सीटें जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को मिलीं. वाईएसआर कांग्रेस ने 151 सीटों पर कब्जा जमाया जबकि एक सीट जनसेना पार्टी के खाते में गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद्रबाबू नायडू परिवार सहित विदेश में छुट्टियां मनाने गए हैं.
(साभार-एबीपी न्यूज)
Trending
- रतलाम: बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे वाहन पर सख़्त कार्रवाई… आदेश उल्लंघन पर बोलेरो पिकअप व डीजे साउंड सिस्टम जब्त
- रतलाम: शहर के कई मार्गों पर सुबह से रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध,एक माह तक रहेगा आदेश प्रभावी
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
