नई दिल्ली, 23अक्टूबर2019/मोदी सरकार दिवाली से पहले देश के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. कैबिनेट की बैठक में रबी की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के फैसले पर मुहर लग गई है.
किसानों को तोहफा
दरअसल रबी फसलों की रोपाई शुरू होने से पहले सरकार सीजन की प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की घोषणा कर दी है. गेहूं के समर्थन मूल्य में 85 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. पहले 1840 रुपये प्रति क्विंटल था, जो 2020-21 के लिए बढ़ाकर 1925 रुपये क्विंटल कर दिया गया है.
वहीं जौ का समर्थन मूल्य साल 2019-20 के लिए 1,440 रुपये क्विंटल है, जिसमें 85 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जो बढ़कर 1525 रुपये क्विंटल हो गया है.
MSP पर कैबिनेट की मुहर
दरअसल कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) द्वारा रबी फसलों के एमएसपी में वृद्धि की सिफारिश किए जाने के बाद काफी समय से इसकी घोषणा का इंतजार किया जा रहा था.
गौरतलब है कि मौजूदा समय में गेहूं का एमएसपी 1,840 रुपये, जौ का 1,440 रुपये, चना का 4,620 रुपये, मसूर का 4,475 रुपये, सरसों का 4,200 रुपये और कुसुम का 4,945 रुपये प्रति क्विंटल था.
(साभार-आज तक)
Trending
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
