रतलाम 11 अक्टूबर 2019/ जिले की विभिन्न विद्यालयों में एलईडी के माध्यम से शिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। यह कार्य आगामी 22 अक्टूबर से संभवतः आरंभ कर दिया जाएगा। एलईडी के माध्यम से शिक्षण व्यवस्था उन विद्यालयों में की जा रही है जहां पर एक शिक्षक है अथवा शिक्षक नहीं है। इसके पूर्व कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने इन शालाओं के प्राचार्यो की बैठक शुक्रवार को आयोजित कर निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में अपूर्ण विद्युतीकरण हुआ है वहां पर शीघ्र विद्युत संबंधी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा, डीपीसी श्री आर.के. त्रिपाठी तथा 25 विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शालाओं के पास उपलब्ध धनराशि से उच्च गुणवत्ता का एलईडी टीवी खरीदा जाए जिस पर जिले के श्रेष्ठ शिक्षकों के लेक्चर पेन ड्राइव में लेकर विद्यालयों में स्टूडेंट को पढ़ाया जाएगा। कलेक्टर की एलईडी टीवी के माध्यम से पढ़ाई के अलावा बच्चों को हाइजीन न्यूट्रिशन, गुड टच बैड टच जैसी जानकारियां भी दी जाएंगी। इसके लिए सप्ताह का 1 दिन निर्धारित किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाई के लिए शिक्षकों द्वारा प्रैक्टिकल रवैया अपनाया जाना चाहिए जिससे वह बेहतर ढंग से सीख सकेंगे।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अपने विद्यालय में खरीदा जाने वाला एलईडी भंडार क्रय नियमों का पालन करते हुए शासकीय नियमानुसार खरीदा जाए। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्राचार्यगणों को भंडारों क्रय नियमों की कॉपी उपलब्ध कराएं।
Trending
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
