Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

March 15, 2026

रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त

March 15, 2026

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
  • रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Monday, March 16
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

हरियाणा-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजे: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज, झाबुआ उपचुनाव के नतीजे भी आज आएंगे

By SamagraOctober 24, 2019 Uncategorized No Comments3 Mins Read

नई दिल्ली, 24अक्टूबर2019/महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे और सियासी भविष्य का फैसला हो जाएगा. गुरुवार सुबह आठ बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी. महाराष्ट्र और हरियाणा में मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. झाबुआ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव नतीजे भी आज आएंगे.
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था.
पिछले पांच साल से महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है. इस चुनाव में बीजेपी की साख दांव पर है, तो वहां विपक्ष के पास मौका सत्ता पर कब्जा करने का है. महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, आदित्य ठाकरे और अशोक चव्हाण पर सभी की नजर टिकी हुई हैं, तो दूसरी ओर हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दुष्यंत चौटाला पर सबकी निगाह है.
51 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव
महाराष्ट्र और हरियाणा के अलावा 17 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 51 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे भी जारी किए जाएंगे. इनकी भी काउंटिंग गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी.
यूपी की 11 विधानसभा सीटों, पंजाब की चार, हिमाचल की दो, सिक्किम की तीन, अरुणाचल प्रदेश की एक, असम की चार, गुजरात की 6 सीटों, मेघालय की एक, पुदुचेरी की एक, तमिलनाडु की दो, केरल की पांच, तेलंगाना की एक और ओडिशा की एक विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे और 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी. इसके अलावा बिहार की समस्तीपुर और महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट पर भी 21 अक्टूबर को वोट डाले गए थे.
महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना बनाम कांग्रेस एनसीपी
महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा है. बीजेपी ने 164 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे, तो शिवसेना ने 126 सीटों पर चुनाव लड़ा. दूसरी ओर कांग्रेस और एनसीपी मिलकर चुनाव मैदान में उतरे. कांग्रेस ने 147 विधानसभा सीटों और एनसीपी ने 121 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे. इसके अलावा बीएसपी ने 262 सीटों, एमएनएस ने 101, सीपीआई ने 16 और सीपीआईएम ने 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे.
एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में बीजेपी की बल्ले-बल्ले
महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटे हैं. इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस फिर से महाराष्ट्र में सरकार बना सकते हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 166 से 194 के बीच सीटें मिल सकती हैं.
2014 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 122 और शिवसेना को 63 सीट पर जीत मिली थी. हालांकि 2014 में बीजेपी और शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. एग्जिट पोल में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को 72 से 90 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा अन्य के खाते में 22 से 34 सीटें जा सकती हैं.
(साभार-आज तक)

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.