इंदौर,22नवम्बर2019। इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को देपालपुर पंचायत के सचिव योगेश दुबे के घर अचानक छापा मारा।
मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर लोकायुक्त की टीम पंचायत सचिव योगेश दुबे के घर सुबह करीब 5:30 बजे पहुंची और सर्चिंग शुरू की। खबर लिखे जाने तक पंचायत सचिव के घर पर छापे का कार्रवाई जारी थी। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक देपालपुर जनपद के ग्राम पंचायत अत्याना पदस्थ सचिव योगेश दुबे की जमीन जायदाद, संपत्ति और बैंक खातों के बारे में लोकायुक्त पुलिस जानकारी जुटा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव के पास अब तक तीन मकान, जमीन, नगदी सहित अन्य सामग्री की जानकारी मिली है। लोकायुक्त डीएसपी संतोष सिंह भदौरिया ने बताया अब तक छापे में करीब 15 तोला सोना, 4 लाख 16 हजार रुपए नकद, 2 मकान, देपालपुर में साढ़े 3 बीघा जमीन पाई गई है, जो उसकी आय से कहीं ज्यादा है।
लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक 1997 से नौकरी में आए योगेश दुबे की आय अब तक 20 लाख होनी चाहिए थी, जबकि कार्रवाई के महज 2 घंटे में ही इनके पास अब तक करीब 2 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हो चुका है और आगे की जांच और संपत्ति के बारे में जानकारी मिल सकती है। फिलहाल कार्रवाई चल रही है और संपत्ति का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।
Trending
- रतलाम: संत रविदास जयंती से निकलेगी विकास यात्राएं – विधायक चेतन्य काश्यप ने ली विधानसभा के भाजपा मंडलों की बैठक
- रतलाम: यह खबर है जरूरी-मरम्मत कार्य के कारण डाट की पुलिया से 12 दिनों तक आवागमन रहेगा बंद
- रतलाम पुलिस के 21 अधिकारी , कर्मचारियों को मिले केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक
- उज्जैन के नवागत कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने पदभार ग्रहण किया, पहले लिया भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद
- रतलाम: यदि किसी पात्र हितग्राही को पट्टा नहीं मिला तो तहसीलदार या नायब तहसीलदार होंगे सस्पेंड,मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना की समीक्षा में कलेक्टर ने दिए निर्देश
- रतलाम: डीजे वाहन की चपेट में आने से 8 वर्षीय बालक की मौत, वाहन चालक भागकर थाने पहुंचा, थाने के बाहर पहुची भीड़ द्वारा चालक को उनके हवाले करने की मांग, पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति को किया नियंत्रित
- रतलाम: फोरलेन पर हुआ हादसा, वाहनों में हुई टक्कर के बाद कार में लगी आग
- भोपाल: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस के स्थानांतरण, रतलाम कलेक्टर रहे कुमार पुरुषोत्तम बने उज्जैन कलेक्टर