नई दिल्ली, 3 नवम्बर2019/दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर को पार कर गया है. कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 900 के पार पहुंच गया. प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से राहत व बचाव कार्य करने की अपील की है. केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. दिल्ली सरकार ने कई कदम उठाए हैं.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिना कुछ किए दिल्लीवासियों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी अपनी चिंता व्यक्त की है. केंद्र सरकार को राहत व बचाव के लिए कदम उठाना चाहिए. हम केंद्र सरकार की हर पहल का समर्थन करेंगे.
प्रदूषण पर सीएम ने बुलाई आपात बैठक
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई है. सीएम आवास पर हो रही बैठक में अधिकारी और मंत्री मौजूद हैं. प्रदूषण रोकने के उपायों पर चर्चा हो रही है.
वहीं, आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सैटेलाइट इमेज दिखाते हैं कि भारत का लगभग आधा हिस्सा एक जहरीले स्मॉग की चपेट में है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को बताना चाहिए कि इसे रोकने के लिए उन्होंने पिछले 6 महीनों में क्या कदम उठाए हैं? आप क्या कदम उठाने जा रहे हैं कि फिर कभी ऐसा न हो?
गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में बारिश की फुहारों के बावजूद आज हवा की गुणवत्ता बेहद खतरनाक बनी हुई है. ज्यादातर इलाकों में एयरक्वालिटी इंडेक्स 900 के पार पहुंच गया है. कई इलाकों में AQI 900 के ऊपर पहुंच गया है. तो वहीं नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद की हवा भी ज़हरीली बनी हुई है.
बताया जा रहा है कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के सीमाई इलाकों में पराली जलाए जाने से दिल्ली की आबो-हवा में जहर घुल रहा है. पर्यावरण वैज्ञानिकों का कहना है कि यह हवा के डायरेक्शन की वजह से है, क्योंकि हवा हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों की तरफ से दिल्ली की तरफ आ रही है तो शायद उसमें पराली का धुंआ और ज्यादा लाया है.
(साभार-आज तक)
Trending
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
