Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: एक ही कॉलोनी में फिर चोरों की दस्तक! अस्पताल गए परिवार के सूने मकान को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध…चीता और बीट प्रभारी को एसपी ने किया निलंबित

September 6, 2026

रतलाम राजस्व विभाग में 1800 शिकायतें लंबित: कलेक्टर की सख्ती,दो माह में 1000 से कम करने का लक्ष्य..राजस्व रैंकिंग में टॉप-10 में आने का टारगेट…लापरवाही पर होगी कार्रवाई

September 6, 2026

रतलाम: सकल हिन्दू समाज द्वारा गणेश उत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने हेतु आज 6 सितंबर को सामूहिक बैठक का आयोजन

September 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » आरबीआई ने रेपो रेट में नहीं की कटौती, GDP वृद्धि अनुमान को घटाकर किया 5 प्रतिशत
All News

आरबीआई ने रेपो रेट में नहीं की कटौती, GDP वृद्धि अनुमान को घटाकर किया 5 प्रतिशत

SamagraBy SamagraDecember 5, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्‍ली,5दिसम्बर2019। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्‍त वर्ष की अपनी पांचवीं मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में रेपो दर का यथावत 5.15 प्रतिशत पर कायम रखा है। गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्‍यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने गुरुवार को रेपो रेट में कोई बदलाव न करने का निर्णय लिया है। इससे पहले आरबीआई ने लगातार पांच बार रेपो रेट में कटौती की थी। समिति के सभी छह सदस्‍यों ने रेपो रेट में कटौती के खिलाफ वोट किया था।
हालांकि रिजर्व बैंक ने चालू वित्‍त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले अक्टूबर में जारी मौद्रिक नीति समीक्षा में यह अनुमान 6.1 प्रतिशत पर था। देश की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में घटकर 4.5 प्रतिशत रह गई। यह दर पिछली 26 तिमाहियों में सबसे कम रही है। रिजर्व बैंक ने आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत रुख को उदार बनाए रखा है।
रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर को 5.15 प्रतिशत पर यथावत रखने के साथ ही रिवर्स रेपो दर 4.90 प्रतिशत और सीमांत स्थायी सुविधा, बैंक दर भी 5.40 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखी गई है। रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के लिए खुदरा मुद्रास्फीति अनुमान बढ़ाकर 5.1- 4.7 प्रतिशत किया। पिछली मौद्रिक समीक्षा में इसे 3.5-3.7 प्रतिशत रखा गया था।
चालू वित्त वर्ष में केंद्रीय बैंक की यह पांचवी द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा है। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक मंगलवार को शुरू हुई थी। मौद्रिक नीति समीक्षा में कहा गया है कि मौद्रिक नीति समिति ने माना है कि मौद्रिक नीति में भविष्य में कदम उठाए जाने की गुंजाइश बनी हुई है। बहरहाल, मौजूदा आर्थिक वृद्धि और मुद्रास्फीति आयामों को ध्यान में रखते हुए समिति ने इस समय दरों को अपरिवर्तित रखना उपयुक्त समझा।
आरबीआई ने कहा कि जब तक आवश्यकता होगी आर्थिक वृद्धि की गति बढ़ाने के लिए वह अपना नीतिगत रुख उदार बनाए रखेगा, साथ ही यह सुनिश्चित करेगा कि मुद्रास्फीति लक्ष्य के भीतर रहे। मौद्रिक नीति समिति के सभी छह सदस्यों ने रेपो दर को अपरिवर्तित रखने के पक्ष में अपनी सहमति दी है। केंद्रीय बैंक ने 2019-20 की दूसरी छमाही में खुदरा मुद्रास्फीति अनुमान को बढ़ाकर 5.1-4.7 प्रतिशत और 2020-21 की पहली छमाही में 4-3.8 प्रतिशत कर दिया। इससे पहले वर्ष 2019 में फरवरी से लेकर अक्टूबर तक पिछली पांच द्विमासिक समीक्षाओं में रिजर्व बैंक ने रेपो दर में 1.35 प्रतिशत की कटौती कर चुका है।
लगातार छठी बार नहीं हुई कटौती
भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को लगातार छठी बार रेपो दर में कटौती के रिकॉर्ड को बनने से रोक दिया। रिजर्व बैंक ने इस वर्ष फरवरी में रेपो दर में की गई 0.25 प्रतिशत की कटौती सहित अक्टूबर तक हुई पांच समीक्षाओं में कुल मिलाकर 1.35 प्रतिशत की कटौती की है। फरवरी से अक्टूबर 2019 तक की पांच समीक्षाओं में रेपो दर 6.50 प्रतिशत से घटकर 5.15 प्रतिशत पर आ गई। लेकिन इस दौरान बैंकों ने केवल 0.29 प्रतिशत कटौती ही आगे ग्राहकों तक पहुंचाई है।
आरबीआई ने किए कई प्रयास
रिजर्व बैंक ने हाल ही में कर्ज दरों का लाभ आगे पहुंचाने के लिए कई प्रयास किए हैं। इसके लिए उसने बैंकों की ब्याज दर को बाहरी बेंचमार्क दर से जोड़ने की भी जरूरत बताई है। उपभोक्ता और कारोबारी धारणा में सुधार अभी आना बाकी है, इस लिहाज से निकट भविष्य में आर्थिक वृद्धि में नीचे की ओर जाने का जोखिम दिखाई देता है।
(साभार-इंडिया टीवी)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसरकार ला रही नया कानून, अब बेसहारा सास-ससुर की भी करनी होगी देखभाल
Next Article सीमित संसाधनों में पार्ट टाइम जॉब करते हुए हिंदी मीडियम से दी यूपीएससी परीक्षा, जानिए आईएएस टापर युवा की कहानी
Samagra

Related Posts

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: एक ही कॉलोनी में फिर चोरों की दस्तक! अस्पताल गए परिवार के सूने मकान को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध…चीता और बीट प्रभारी को एसपी ने किया निलंबित

By EditorSeptember 6, 2026

रतलाम, 6 सितम्बर (खबरबाबा.कॉम)। औद्योगिक थाना क्षेत्र की जावरा रोड स्थित लेनार्ड सिटी कॉलोनी में…

रतलाम राजस्व विभाग में 1800 शिकायतें लंबित: कलेक्टर की सख्ती,दो माह में 1000 से कम करने का लक्ष्य..राजस्व रैंकिंग में टॉप-10 में आने का टारगेट…लापरवाही पर होगी कार्रवाई

September 6, 2026

रतलाम: सकल हिन्दू समाज द्वारा गणेश उत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने हेतु आज 6 सितंबर को सामूहिक बैठक का आयोजन

September 6, 2026
Top Trending

रतलाम: एक ही कॉलोनी में फिर चोरों की दस्तक! अस्पताल गए परिवार के सूने मकान को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध…चीता और बीट प्रभारी को एसपी ने किया निलंबित

By EditorSeptember 6, 2026

रतलाम, 6 सितम्बर (खबरबाबा.कॉम)। औद्योगिक थाना क्षेत्र की जावरा रोड स्थित लेनार्ड…

रतलाम राजस्व विभाग में 1800 शिकायतें लंबित: कलेक्टर की सख्ती,दो माह में 1000 से कम करने का लक्ष्य..राजस्व रैंकिंग में टॉप-10 में आने का टारगेट…लापरवाही पर होगी कार्रवाई

By EditorSeptember 6, 2026

रतलाम,6सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। जिले में राजस्व प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन की बड़ी संख्या…

रतलाम: सकल हिन्दू समाज द्वारा गणेश उत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने हेतु आज 6 सितंबर को सामूहिक बैठक का आयोजन

By EditorSeptember 6, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.