Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त

March 15, 2026

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

March 15, 2026

रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
  • रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
  • इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Sunday, March 15
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

जिले में भी 16 दिसम्बर को मनाया जायेगा ‘‘विजय दिवस’’, कलेक्टर ने बैठक लेकर आयोजन की रूपरेखा तय की

By SamagraDecember 13, 2019 Uncategorized No Comments2 Mins Read

रतलाम 13 दिसंबर 2019/ जिले में भी 16 दिसम्बर को ‘‘विजय दिवस’’ मनाया जायेगा। इस दिन सन 1971 में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी सेना पर विजय को याद करते हुये होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में इस युद्ध में भाग लेने वाले शहीद सैनिको के परिजनों एवं युद्ध में भाग लेने वाले सैनिक को आदरपूर्वक आमंत्रित कर उनका सम्मान किया जायेगा ।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने उक्त आयोजन की तैयारी के लिए शुक्रवार शाम बैठक लेकर रूपरेखा तय की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सामान्य प्रशासन विभाग  द्वारा भेजे गये परिपत्र अनुसार समस्त गतिविधियां जिले में की जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बताया कि जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम पुलिस ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा जहां जिले के प्रभारी मंत्री श्री सचिन यादव मुख्य अतिथि रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के संदेश का वाचन किया जाएगा। इस दौरान ध्वजारोहण किया जाएगा, शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, शहीदों के परिजनों तथा युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों का सम्मान किया जाएगा। विभिन्न तैयारियों के लिए कलेक्टर ने पृथक- पृथक विभागों को दायित्व भी सौंपा। इस अवसर पर विजय दिवस दौड़ भी आयोजित होगी जिले की तहसीलों में भी आयोजन होंगे। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री इरफान खान, एसडीएम लक्ष्मी गामड़, सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर नानावरे, कार्यपालन यंत्री पीडब्लूडी श्री दीपेश गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा, सीएसपी श्री हेमंत चौहान आदि उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि विजय दिवस के अवसर पर सन 1971 के युद्ध में शामिल शहिदों के परिजन तथा युद्ध में भाग लेने वाले सैनिको गरिमापूर्ण ढंग से आमंत्रित कर सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम तहसील, मुख्यालयों, नगर परिषद, नगर पंचायत तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी आयोजित किये जायेंगे तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शामिल करते हुये स्थानीय स्तर पर उक्त विजय दिवस पर चर्चा होगी। उक्त घटनाक्रम के गौरव को नई पीढ़ी को अवगत कराने के लिये समस्त प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयो में विजय दिवस के संबंध में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर विशेष निंबंध प्रतियोगिता, क्विज तथा वाद-विवाद, भाषण एवं अन्य उपयुक्त कार्यक्रम इत्यादि का आयोजन भी होगा। प्रमुख शासकीय भवनो में 16 दिसम्बर को सायंकाल में रोशनी की जाएगी। विजय दिवस के इस अवसर पर  जिला मुख्यालय पर विजय दिवस दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर तैयार लघु फिल्मों के शाट,  क्लीपिंग, पूर्ण फिल्मो की क्लीपिंग, पोस्ट प्रदर्शनी को कार्यक्रम में सम्मिलित किया जाएगा जिससे युवा वर्ग भी इस गौरवशाली घटना, इतिहास से परिचित हो सके।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.