रतलाम,5 दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। अज्ञात चोरो ने विगत दिवस बिलपांक थाने के ग्राम बेरछा में दिनदहाडे एक विद्युतकर्मी के मकान को निशाना बना दिया और घर में रखे सोने चांदी के आभूषण के अलावा नगदी ले गए। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलपांक थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक बेरछा निवासी गोपाल पिता चेतनगिरी गोस्वामी विद्युत मंडल में विद्युत सहायक के पद पर पदस्थ है। कल वे दिन में अपने काम पर चले गए थे ओर परिवार के लोग खेत पर चले गए थे। दिन में करीब 3 बजे गोपालगिरी की पत्नी घर पर पहुंची। घर के पीछे का दरवाजा उखडा हुआ था ओर घर में देखा तो घर का सामान बिखरा पडा था। चोर यहां से एक सोने की चेन, पायजब ओर चांदी की पोछी तथा 5 हजार रूपये नगदी चुरा ले गए। बिलपांक थाना पुलिस ने इस मामले में धारा 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस लाइन से बाईक, तो धराड़ से पार्टस चुरा ले गए बदमाश
जिले में शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी अज्ञात चोर वारदातों को अंजाम देने से चुक नही रहे है। अज्ञात चोर पुलिस वाइन से बाईक तो धराड में घर के बाहर बाईक के पार्टस को निकालकर ले गए।
स्टेशन रोड थाना पुलिस के मुताबिक दो बत्ती स्थित पुलिस लाइन में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। महिला प्रधान आरक्षक अनीता मईडा सैलाना में पदस्थ है विगत रात उनके पति बद्रीलाल पिता कलजी मईडा ने अपनी बाईक क्रमांक एमपी 43 एमडी 1812 को घर के बाहर खडी की थी। अज्ञात बदमाश रात में बाईक को चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 379 प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं अज्ञात बदमाशों ने बिलपांक थाने के ग्राम धराड़ में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया । धराड निवासी प्रसाद पिता तेजराम पाटीदार रेस्टोरेंट का संचालन करते है। बीति रात उन्होने अपनी बाईक को घर के बाहर खडी की थी और सुबह करीब 5 बजे वे उठे तो देखा कि उनकी बाईक के दोनो टायर ओर शाकप अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में भी अज्ञात चोरो के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Trending
- रतलाम: करणीसेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर पर एक और FIR, बांछड़ा समाज की शिकायत पर एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज
- रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर,अब बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं…अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र
- रतलाम: नामली में सनसनीखेज वारदात-चचेरी बहनों को बहला-फुसलाकर फैक्ट्री में बंद किया, तीन युवकों ने किया दुष्कर्म,एक पीड़िता नाबालिग,प्रकरण दर्ज
- रतलाम पुलिस की साइबर फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई,16 ई-एफआईआर दर्ज, 19.58 लाख रुपए रिफंड कराए,18 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बस ट्रक में घुसी, 3 से 4 यात्री घायल,ओवरटेक बना हादसे की वजह… फोरलेन की एक साइड लगा जाम
- रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 का आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ,14 टीमें में ले रही भाग,पेवेलियन में 1500 खेल प्रेमियों के बैठने की व्यवस्था
- रतलाम: गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी-जानिए मौसम से लेकर बोवनी, बाजार, बुवाई, बीमारी, प्राकृतिक आपदा और राजनीति पर क्या दिए संकेत
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई: बस स्टैंड पर 7 हजार की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार
