भोपाल,24जनवरी2020/खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा है कि प्राकृतिक आपदाग्रस्त मदंसौर, नीमच, आगर-मालवा और भिण्ड जिले के लगभग 6 हजार परिवारों को 6 माह तक रियायती दर पर गेहूँ मुहैया कराया जाएगा। इसके लिये राज्य सरकार ने ढाई करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की है।
मंत्री श्री तोमर ने बताया कि प्राकृतिक आपदाग्रस्त परिवारों को एक रुपये प्रति किलो की दर पर 5 किलो प्रति सदस्य के मान से गेहूँ प्रदाय किया जायेगा। उन परिवारों को ही गेहूँ प्रदाय किया जायेगा, जो अभी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में सस्ता राशन प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आपदाग्रस्त परिवारों को केवल गेहूँ प्राप्त करने की पात्रता होगी। श्री तोमर ने कहा कि आपदाग्रस्त परिवारों की संख्या में वृद्धि होने पर संचालक, खाद्य-नागरिक आपूर्ति को अधिकतम 15 प्रतिशत परिवारों को लाभान्वित किये जाने के अधिकार होंगे।
Trending
- रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर,अब बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं…अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र
- रतलाम: नामली में सनसनीखेज वारदात-चचेरी बहनों को बहला-फुसलाकर फैक्ट्री में बंद किया, तीन युवकों ने किया दुष्कर्म,एक पीड़िता नाबालिग,प्रकरण दर्ज
- रतलाम पुलिस की साइबर फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई,16 ई-एफआईआर दर्ज, 19.58 लाख रुपए रिफंड कराए,18 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बस ट्रक में घुसी, 3 से 4 यात्री घायल,ओवरटेक बना हादसे की वजह… फोरलेन की एक साइड लगा जाम
- रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 का आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ,14 टीमें में ले रही भाग,पेवेलियन में 1500 खेल प्रेमियों के बैठने की व्यवस्था
- रतलाम: गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी-जानिए मौसम से लेकर बोवनी, बाजार, बुवाई, बीमारी, प्राकृतिक आपदा और राजनीति पर क्या दिए संकेत
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई: बस स्टैंड पर 7 हजार की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार
- रतलाम: मथुरी तालाब में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस कर रही शिनाख्तगी के प्रयास,हाथ पर गुदे नाम बने पहचान का सुराग…
