रतलाम,9मार्च(खबरबाबा.काम)/ होली पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की है। सोमवार को डीजीपी द्वारा भी विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
विडियो कान्फ्रेंस मे पुलिस उपमहानिरीक्षक रतलाम रेंज गौरव राजपूत, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
यह निर्देश दिये गए :-
•हिस्ट्री शीटर, गुडां व असामाजिक तत्वो पर सतत निगरानी रखी जाकर आवश्यक होने पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाये।
• संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाए।
• पुलिस मोबाइल और रिर्जव बल का अधिक से अधिक प्रयोग किया जावे।
• आवश्यकता होने पर तुरंत सख्त एक्शन लिया जाये।
रतलाम पुलिस की तैयारी
– रतलाम पुलिस द्वारा होली पर्व को लेकर गंभीरता पूर्वक तैयारी की गई है। विगत वर्षों की घटनाओ को देखते हुए क्षेत्र में संवेदनशीलता को देखते हुए व्यवस्था लगाई गई है।
– सम्पूर्ण जिले मे कुल 874 होलिका दहन के स्थानों, 43 चूल के स्थानो को चिन्हित किया गया है. प्रत्येक स्थल पर पुलिस बल लगाया गया है।
– थाना मोबाइल, डायल 100 वाहन के साथ करीब 100 से अधिक वाहन अधिग्रहीत कर पुलिस मोबाइल पार्टी को रवाना किया गया है। जो व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
– रतलाम शहर मे फिक्स पॉइंट के अतिरिक्त कुल 73 स्थानो पर पुलिस व्यवस्था लगाई गई है।
– जिला बल, SAF, होम गार्ड, एवं बाहर से आया बल मिला कर कुल लगभग 2500 का बल सम्पूर्ण जिले मे ड्यूटी में इस्तेमाल किया जा रहा है। जो सम्पूर्ण जिले मे आवश्यकता अनुसार वितरित किया जा चुका है।
-रिसर्व बल पूरे समय उपलब्ध रखा जायेग, जिनके पास बलवा सामग्री, टीयर गैस व अन्य सामाग्री भी रहेगी.
– कल दिनांक 10-3-2020 को शाम 5 बजे के बाद शराब पीकर वान चलाने वालो के विरुद्ध कार्यवाही भी की जायेगी।
– पूर्व मे विवादित स्थलो को चिन्हित कर उन स्थानो पर अस्थायी चौकियो ,सहायता केन्द्रो का निर्माण किया जा रहा है।
– थाना क्षेत्र के सभी होटल, लॉज, धर्मशाला, बस स्टैंड, वे स्टेशन की चेकिंग की जा रही है।
– आकस्मिक सेवाओ ( एम्ब्युलेन्स, फायर ब्रिगेड आदि) से समन्वय स्थापित किया गया है जिन्हे आवश्यकता होने पर,तुरंत उपयोग किया जायेगा।
Trending
- रतलाम: संत रविदास जयंती से निकलेगी विकास यात्राएं – विधायक चेतन्य काश्यप ने ली विधानसभा के भाजपा मंडलों की बैठक
- रतलाम: यह खबर है जरूरी-मरम्मत कार्य के कारण डाट की पुलिया से 12 दिनों तक आवागमन रहेगा बंद
- रतलाम पुलिस के 21 अधिकारी , कर्मचारियों को मिले केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक
- उज्जैन के नवागत कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने पदभार ग्रहण किया, पहले लिया भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद
- रतलाम: यदि किसी पात्र हितग्राही को पट्टा नहीं मिला तो तहसीलदार या नायब तहसीलदार होंगे सस्पेंड,मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना की समीक्षा में कलेक्टर ने दिए निर्देश
- रतलाम: डीजे वाहन की चपेट में आने से 8 वर्षीय बालक की मौत, वाहन चालक भागकर थाने पहुंचा, थाने के बाहर पहुची भीड़ द्वारा चालक को उनके हवाले करने की मांग, पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति को किया नियंत्रित
- रतलाम: फोरलेन पर हुआ हादसा, वाहनों में हुई टक्कर के बाद कार में लगी आग
- भोपाल: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस के स्थानांतरण, रतलाम कलेक्टर रहे कुमार पुरुषोत्तम बने उज्जैन कलेक्टर