भोपाल,24मार्च2020/ शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था में परिवर्तन करना शुरू कर दिया है.
सीएम शिवराज के खास अफसरों में शामिल इकबाल सिंह बैंस को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है.वह वर्तमान में राजस्व मंडल के अध्यक्ष थे .श्री बैस वर्तमान मुख्य सचिव गोपाल रेड्डी की जगह लेंगे.जिन्हें हाल ही में कमलनाथ सरकार में मुख्य सचिव बनाया गया था. सूत्रों के अनुसार आगामी दिनों में प्रशासनिक व्यवस्था में जिला स्तर तक और बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
मध्य प्रदेश को एक हफ्ते में तीसरा मुख्य सचिव मिल रहा है. एस आर मोहंती का सेवा काल पूरा होने से 15 दिन पहले ही कमलनाथ सरकार ने विदा होने से पहले उनकी जगह गोपाल रेड्डी को राज्य का मुख्य सचिव बनाया था. इस बीच कांग्रेस सरकार गिर गयी और नयी सरकार आते ही उसने सबसे पहले इकबाल सिंह बैस को नया सीएस नियुक्त कर प्रशासनिक फेरबदल के संकेत दे दिए.
Trending
- रतलाम: शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार… 09 मोटरसाइकिल जब्त
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
