नई दिल्ली, 25मार्च2020/बीते मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बहुत जल्द आर्थिक पैकेज देने की बात कही. वित्त मंत्री के इस बयान से भारतीय शेयर बाजार को उम्मीदें बढ़ गई हैं. यही वजह है कि 21 दिन के लॉकडाउन ऐलान के बाद भी शुरुआती मिनटों में सेंसेक्स 400 अंक की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा. वहीं निफ्टी ने भी करीब 200 अंक की बढ़त देखी और यह 8 हजार अंक के स्तर पर पहुंच गया.
-सोमवार को ऐतिहासिक गिरावट के बाद मंगलवार को बाजार में थोड़ी रौनक थी.तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 692.79 अंक यानी 2.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,674.03 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान ये 27,462.87 अंक तक गया. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 190.80 अंक यानी 2.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,801.05 अंक पर बंद हुआ.
– बता दें कि सोमवार को शेयर बाजार में लोअर सर्किट लगा था. इस वजह से 45 मिनट के लिए कारोबार रोकने की नौबत आ गई. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 3,935 अंक यानी 13.15 प्रतिशत लुढ़ककर 25,981.24 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी 1,135.20 अंक यानी 12.98 प्रतिशत गिरकर 7,610.25 अंक रह गया. ये भारतीय शेयर बाजार में किसी एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है.
आर्थिक पैकेज का ऐलान जल्द
कोरोना वायरस के कारण उद्योग पर पड़ने वाले असर और रोजगार की कटौती की आशंका के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि संकट से पार पाने में मददगार आर्थिक पैकेज की घोषणा जल्द की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने फाइनेंश से जुड़े कई राहत के ऐलान भी किए.
(साभार-आज तक)
Trending
- रतलाम: शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार… 09 मोटरसाइकिल जब्त
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
