भोपाल,25मार्च2020/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पदभार संभालने के बाद तत्काल एक्शन मोड में भी आ गए हैं। मुख्य सचिव को बदलने के बाद सीएम शिवराज सरकार ने आयोग में हुई नियुक्ति को भी निरस्त कर दिया है, वहीं कुछ आईएएस अधिकारियों के भी नवीन पदस्थापना की है।
राज्य शासन ने राज्य अनुसूचित-जाति आयोग में नियुक्त अध्यक्ष श्री प्रदीप अहिरवार एवं सदस्य श्री गुरुचरण खरे का नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। राज्य अल्पसंख्यक आयोग में नियुक्त सदस्य श्रीमती नूरी खान और राज्य पिछड़ा आयोग में नियुक्त अध्यक्ष श्री जे.पी. धनोपिया तथा सदस्य श्री शैलेन्द्र पटेल के नियुक्ति आदेश भी निरस्त किये गये हैं। राज्य अनुसूचित-जनजाति आयोग में नियुक्त अध्यक्ष श्री गजेन्द्र सिंह राजूखेड़ी और सदस्य श्रीमती हीरासन उईके एवं श्री गुलाब उईके के नियुक्ति आदेश भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिये गये हैं। पाली में नियुक्त महिला आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति को भी निरस्त कर दिया गया है।
भाप्रसे अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना
राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आयुक्त, नगरपालिका निगम, रीवा श्री सभाजीत यादव को अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, उप सचिव, वित्त श्री नीरज कुमार सिंह को कलेक्टर, जिला राजगढ़ और राजगढ़ की वर्तमान कलेक्टर सुश्री निधि निवेदिता को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन पदस्थ किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अर्पित वर्मा को आयुक्त, नगरपालिका निगम, रीवा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
(फाइल फोटो)
Trending
- रतलाम: शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार… 09 मोटरसाइकिल जब्त
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
