नई दिल्ली,29 मार्च2020/कोरोना वायरस के संक्रमण से स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की मौत हो गई. वे 86 साल की थीं. उनके भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिके डी बॉरबोन ने एक फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी. राजकुमारी की मौत 26 मार्च को हुई. नोवस कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उनका इलाज चल रहा था. पूरी दुनिया में किसी रॉयल फैमिली से यह पहली मौत है. देश-दुनिया के कई लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं लेकिन मौत के मामले में स्पेन से यह बड़ी खबर सामने आई है. बता दें, यूरोपीय देशों में इटली के बाद स्पेन ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है.
कोरोना वायरस के संक्रमण से स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की मौत हो गई. वे 86 साल की थीं. उनके भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिके डी बॉरबोन ने एक फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी. राजकुमारी की मौत 26 मार्च को हुई. नोवस कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उनका इलाज चल रहा था. पूरी दुनिया में किसी रॉयल फैमिली से यह पहली मौत है. देश-दुनिया के कई लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं लेकिन मौत के मामले में स्पेन से यह बड़ी खबर सामने आई है. बता दें, यूरोपीय देशों में इटली के बाद स्पेन ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है.
राजकुमारी के भाई ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि कोरोना पॉजिटिव पाई गईं 86 साल की प्रिंसेस की मौत पेरिस में हो गई. शुक्रवार को मैड्रिड में उनका अंतिम संस्कार किया गया. प्रिंसेस का जन्म 1933 में पेरिस में हुआ था. उनकी पढ़ाई लिखाई फ्रांस में हुई थी. एक रिपोर्ट के मुताबिक, वे पेरिस के सॉरबोने और मैड्रिड की कमप्लूटेंस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं. विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंसेस मारिया टेरेसा को रेड प्रिंसेस के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि उनके विचार काफी बेलाग थे और सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती थीं. द सन के मुताबिक, प्रिंसेस के परिवार में और भी कई सदस्य हैं.
स्पेन में कोरोना वायरस से बड़ी तबाही मची है. इटली के बाद यहां सबसे ज्यादा मौत की खबर है. अब तक 3400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. स्पेन और इटली ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है जहां कोरोना वायरस सबसे पहले पनपा था. स्पेन की पार्लियामेंट ने यहां इमरजेंसी लगा दिया है जिसके अभी और बढ़ाए जाने की संभावना है.
(साभार-आज तक)
Trending
- रतलाम: शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार… 09 मोटरसाइकिल जब्त
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
