भोपाल,29मार्च2020/ पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी ने कोविड-19 से संबंधित स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम भोपाल में ड्यूटी पर उपस्थिति न होने पर 3 उप पुलिस अधीक्षकों (डीएसपी) को निलंबित कर दिया है।
निलंबित उप पुलिस अधीक्षकों में पंकज दीक्षित, शालिगराम पाटीदार तथा प्रदीप विश्वकर्मा शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि बारम्बार टेलीफोन पर निर्देशित किये जाने के बावजूद ये अधिकारी स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में उपस्थित नहीं हुए। पुलिस महानिदेशक ने विषम परिस्थितियों में राजपत्रित अधिकारियों द्वारा किये गये गैर-जिम्मेदाराना आचरण को घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए उनके विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की है। पुलिस महानिदेशक ने सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री नवीन कुमार चौधरी को तीनों उप पुलिस अधीक्षकों की 15 दिन के अंदर प्राथमिक जाँच कर पूरी कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।
Trending
- रतलाम: शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार… 09 मोटरसाइकिल जब्त
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
