भोपाल,24मार्च2020/ प्रदेश में कोविद-19 महामारी से निपटने के लिये तात्कालिक आवश्यकता के अनुसार ‘अपॉइन्टमेंट हेल्थ ऑफिसर इन इमरजेंसी’ की अस्थायी नियुक्ति की जाएगी। नियुक्ति के अधिकार का प्रयोग मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से कलेक्टर के अनुमोदन से कर सकेंगे।
जिला स्तर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वीकृत रिक्त पदों पर आवश्यकता अनुसार स्टाफ नर्स/पैरामेडिकल स्टाफ/चिकित्सक आदि को अस्थायी रूप से तीन माह के लिये नियोजित किया जा सकेगा। शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में ओपीडी पंजीयन आदि व्यवस्था प्रतिबंधित किये जाने से मुक्त हुए स्वास्थ्य कर्मियों को भी अस्थायी रूप नियोजित किया जा सकेगा।
जिला स्तर पर कोविद-19 के नियंत्रण के लिये स्वयंसेवी विषय-विशेषज्ञ, चिकित्सक यदि कोविद-19 कम्बेट रिस्पॉन्स टीम के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएँ देना चाहते हों, तो उन्हें आवश्यकतानुसार अस्थायी रूप से नियोजित किया जा सकेगा। बी.एस.सी नर्सिंग एवं जी.एन.एम प्रशिक्षण केन्द्रों के अंतिम वर्ष की छात्राओं को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिले में स्टाफ नर्स के रिक्त पदों पर अस्थायी रूप से पदस्थापना दी जा सकेगी। जिले के शासकीय प्रशिक्षण केन्द्रों से प्रशिक्षण प्राप्त ऐसी ए.एन.एम., जो किसी शासकीय संस्था में कार्यरत न हों, उनकी पदस्थापना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा न्यूनतम निर्धारित मानदेय पर तीन माह के लिये की जा सकेगी।
Trending
- रतलाम: शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार… 09 मोटरसाइकिल जब्त
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
