रतलाम-जावरा,28 मार्च(खबरबाबा.काम) /कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश शासन के निर्देश पर प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं। व्यवस्थाओं का जायजा शनिवार को भी जावरा विधायक डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय ने लिया ।
कंट्रोल रूम पर पहुंच कर अनुविभागीय अधिकारी राहुल घोटे के साथ गरीब परिवारों को दिए जा रहे हैं राशन व भोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की। फिर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र से बाहर जाने वाले और आने वाले लोगों के परिवहन की व्यवस्था का अवलोकन किया ।
विधायक डॉ पांडेय ने पिपलोदा उपस्वास्थ्य केंद्र पहुच कर स्वयं की थर्मल स्केनिंग करवाते हुए केंद्र पर उपस्थित डॉक्टर व स्टाफ से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उपलब्ध दवाइयों व आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की।
जावरा विधानसभा के पिपलोदा पुलिस थाना पहुच कर क्षेत्र के विधायक डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय ने थाना प्रभारी श्री मिश्रा से प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा लागू लाकडाउन के पूर्णतः पालन व ग्रामीण क्षेत्र के कृषको को असुविधाओं से बचाने व राजस्थान राज्य की सीमावर्ती गांवों से आने जाने वालों की जानकारी प्राप्त कर क्षेत्र को कोरोना मुक्त बनाए रखने के लिए सुझाव दिए।
क्षेत्र के विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय भोपाल से लौटते ही कोरोना की इस चलती महामारी में क्षेत्र की चिंता करते हुए लगातार भ्रमण पर है व इसकी रोकथाम के लिए उचित व्यवस्था की जाए, इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया है।
Trending
- रतलाम: शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार… 09 मोटरसाइकिल जब्त
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
