रतलाम 27 मार्च(खबरबाबा.काम)। कोरोनावायरस के खिलाफ चल रही जंग में 21 दिन के लॉक डाउन को देखते हुए बिजली के बिलों और नगर निगम के करो को जमा करने वाले उपभोक्ताओं को राज्य शासन ने राहत दी है। अब नगर निगम के टैक्स 15 अप्रैल तक और घरेलु कनेक्शन के बिजली बिल 14 अप्रैल तक जमा करने पर कोई पेनल्टी नहीं लगेगी।
विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर 21 दिनों के लॉक डाउन को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर बिजली कंपनी और नगर निगम उपभोक्ताओं की परेशानी बताई है। श्री चौहान को अवगत कराया था कि नगर निगम के करो और बिजली बिलों को भरने की समय सीमा लॉक डाउन को देखते हुए काफी कम है। इससे आम लोगों पर नियत तिथि तक बिल अथवा टेक्स जमा नहीं करने पर पेनल्टी के रूप में आर्थिक भार पड़ेगा। आमजन को बिजली तथा नगर निगम के कर नहीं भरने पर असुविधा भी हो सकती है। प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस पर तत्काल जन सुविधा के लिए नगर निगम के सभी प्रकार के टैक्स भरने की तिथि 15 अप्रैल तक रखने और इस दौरान आमजन से कोई पेनल्टी नहीं लिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने घरेलू बिजली के बिलों के लिए भी 14 अप्रैल तक की समय सीमा तय की है। इस तिथि तक उपभोक्ता से कोई पेनल्टी नहीं ली जावेगी। विधायक श्री काश्यप ने देश-प्रदेश की परिस्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान से पेनल्टी छूट की अवधि और बढ़ाने का आग्रह किया है।
Trending
- रतलाम: शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार… 09 मोटरसाइकिल जब्त
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
