नई दिल्ली, 30मार्च2020/भारत में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1173 हो गई है और इसमें से 32 लोगों की मौत हो चुकी है. मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच एक अच्छी खबर आई है. कोरोना से संक्रमित मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा 100 को पार कर गया है. अब तक 110 मरीजों का रिपोर्ट निगेटिव आ चुका है. इसमें से कुछ लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि कुछ क्वारनटीन हैं.
कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. यहां अब तक 215 पॉजिटिव केस आ चुके हैं. इसमें से आठ लोगों की मौत भी हो चुकी है. सोमवार को पुणे में 5, मुंबई में 3, नागपुर में 2 और कोल्हापुर व नासिक में एक-एक मामला सामने आया. गनीमत की बात है कि अब तक 38 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं.
महाराष्ट्र के बाद केरल कोरोना से प्रभावित है. यहां अब तक 185 कंफर्म केस आ चुके हैं, जिसमें से एक की मौत हो चुकी है, जबकि 15 लोग ठीक हो चुके हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 65 मामले सामने आ चुके हैं. गनीमत की बात है कि किसी की मौत नहीं हुई है और 11 लोग ठीक हो चुके हैं.
वहीं, गुजरात की पहली कोरोना मरीज आज अपने घर पहुंची. उसका आरती की थाली और शंख बजाकर स्वागत किया गया. ये लड़की फिनलैंड गई थी, जहां से वापस आने के बाद उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. अहमदाबाद के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था.
(साभार-आज तक)
Trending
- रतलाम: शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार… 09 मोटरसाइकिल जब्त
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
