भोपाल, 29मार्च2020/मध्यप्रदेश में रविवार तड़के उज्जैन की 17 वर्षीय लड़की समेत पांच और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही, सूबे में इस संक्रमण की जद में आए लोगों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। इनमें से दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है।
इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के नये मरीजों में उज्जैन की 17 वर्षीय किशोरी के अलावा इंदौर का 21 वर्षीय युवक और 38 से 48 वर्ष के बीच के तीन पुरुष शामिल हैं।
गौरतलब है कि यह पहली बार है जब सूबे के युवाओं में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुलेटिन के मुताबिक उज्जैन की 17 वर्षीय किशोरी इस धार्मिक् नगरी के ही अस्पताल में भर्ती है, जबकि चार अन्य मरीजों का इंदौर के एक चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है।
बुलेटिन में बताया गया कि ये पांचों मरीज स्थानीय स्तर पर ही कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आए थे। इन्होंने पिछले दिनों कोई यात्रा नहीं की थी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक, सूबे में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में इंदौर के 20, जबलपुर के आठ, उज्जैन के चार, भोपाल के तीन और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो मरीज शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इनमें से 37 लोग प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि दो अन्य लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में उज्जैन की एक महिला और इंदौर का एक निवासी है।
(साभार-अमर उजाला)
Trending
- रतलाम: शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार… 09 मोटरसाइकिल जब्त
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
