रतलाम,31 मार्च (खबरबाबा. काम)। रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम भूरी का माल में एक परिवार ने चाय की पत्ती के साथ भूल से कीटनाशक पावडर डालकर चाय बना ली और उसे पी ली। इससे दो बच्चों सहित आठ लोग बीमार हो गए। उन्हें रावटी के सरकारी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। दो बच्चों सहित चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। बच्चों की हालत गंभीर बताई जाती है।
जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय मकना खराड़ी पिता हुकजी खराड़ी निवासी ग्राम भूरी का माल के घर पर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे उनकी पत्नी 60 वर्षीय गोबरी बाई ने चाय बनाई थी। चाय की पत्नी कम होने पर गलती से उन्होने चाय की पत्ती के साथ चाय पत्ती जैसा दिखने वाला कीटनाशक पावडर मिलकर डाल दिया। चाय बनने के बाद सभी ने चाय पी।
चाय पीने के कुछ देर बाद उन्हें घबराहट होने लगी और चक्कर आने लगे। बच्चे उल्टियां करने लगे। इससे पूरा परिवार घबरा गया। आसपास के लोगों को जानकारी मिली तो वे मकना के घर पहुंचे। किसी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता को खबर दी। वह भी मकना के घर पहुंची और रावटी अस्पताल सूचना दी। एम्बुलेंस आती उसके पहले ही ग्रामीण बीमार लोगों को बाइकों पर लेकर रावटी के अस्पताल पहुंचे।
डॉक्टर ने परीक्षण कर मकना खराड़ी, उनकी पत्नी गोबरी बाई, 25 वर्षीय पुत्र शंभू, 22 वर्षीय पूत्रवधू कृष्णाबाई पति शंभू, 6 वर्षीय पौत्र आयुष, 4 वर्षीय पुत्री दीपिका,18 वर्षीय पौत्र सूरज पिता तोलाराम व 40 वर्षीय दामाद गौतम पिता मांजी गरवाल निवासी ग्राम हरथल को भर्ती कर उनका उपचार प्रारंभ किया। आयुष व दीपिका की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। उनके साथ देखभाल के लिए उनके माता-पिता को भी रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
गलती से डल गया
गोबरीबाई ने मीडिया को बताया कि सुबह उठकर चाय बना रही थी। चाय की पत्ती कम होने से उन्होंने कीचन में रखी कीटनाशक पावडर को भी चाय की पत्ती समझ कर उसे चाय पत्ती के साथ मिलाकर चाय में डाल दिया था। उन्हें पता नहीं था कि वह चाय की पत्ती नहीं कोई कीटनाशक है। चाय पीने के बाद चक्कर आने व घबराहट की शिकायत होने लगी तो सभी लोग घबरा गए। उधर सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ित लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।
Trending
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
