रतलाम,18 मार्च(खबरबाबा.काम)/ जिले के एक थाना प्रभारी और तीन पुलिस आरक्षकों पर फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर अपहरण एवं ब्लैकमेल के जरिए 8 लाख रुपए मांगने का आरोप लगा है।फरियादी ने इस तरह की शिकायत एसपी गौरव तिवारी को की, जिस पर एसपी ने थाना प्रभारी और तीनों आरक्षकों को निलंबित कर जांच बैठा दी है।
जानकारी के अनुसार जिले की ताल तहसील के ग्राम सांगाखेड़ा निवासी रामगोपाल पिता बगदीराम पाटीदार ने एसपी गौरव तिवारी को लिखित शिकायत कर ताल थाना प्रभारी और थाने पर पदस्थ तीन आरक्षकों के खिलाफ आरोप लगाया है। फरियादी ने अपनी शिकायत में कहा है कि थाना प्रभारी और थाने पर पदस्थ तीन आरक्षको ने उसे अफीम के फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी और ब्लैकमेल एवं अपहरण के जरिए 8 लाख रुपए की मांग की। फरियादी ने उसकी जमीन बेचकर पुलिस को रुपए देने की बात अपनी शिकायत में कही है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसपी गौरव तिवारी ने तत्काल एक्शन लिया और ताल थाना प्रभारी सहित तीनों आरक्षकों को निलंबित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। निलंबित अधिकारी एंव कर्मचारियों को पुलिस लाइन अटैच किया गया है। एएसपी ग्रामीण को 7 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
