रतलाम,24मार्च(खबरबाबा.काम)/ कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरे जिले में लॉकडाउन के आदेश जारी किए गए हैं।लेकिन कई लोगों द्वारा लाकडाउन में जारी प्रतिबंधों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिसके बाद अब पुलिस प्रशासन ने ऐसे लोगों के खिलाफ आज से कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस ने एक नमकीन व्यवसाई के खिलाफ प्रतिबंध तोड़कर दुकान खोलने पर प्रकरण भी दर्ज किया है ,वहीं अब अनावश्यक रूप से बाहर घूमने वाले लोग खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई शुरू करने जा रही है।
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि लाकडाउन में सभी प्रकार की दुकानों व मार्केट को बंद किए जाने का आदेश जारी किया गया है ।वहीं आवश्यक वस्तुओं की दुकाने खोले जाने के लिए भी समय निर्धारित का आदेश जारी हुआ है। प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई थी कि कोई भी अनावश्यक अपने घर से बाहर ना निकले एवं आवश्यक वस्तुओं की खरीदी के लिए भी सिर्फ एक व्यक्ति को बाहर आने की अनुमति के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।
प्रतिबंध के आदेशों के बाद भी कुछ व्यक्ति परिस्थितियों की गंभीरता को न समझते हुए मिठाई ,चाय, नमकीन आदि की दुकानें खोलकर आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं ।वही कुछ लोग घरों से मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहन में दो से तीन के समूह बैठकर अनावश्यक बाहर घूम रहे हैं ,जो लोग स्वास्थ्य को खतरे में डालने वाला करती है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को रतलाम पुलिस द्वारा सैलाना बस स्टैंड स्थित एक नमकीन दुकान को खुले पाए जाने पर संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि अब अनावश्यक रूप से बाहर घूमने वाले लोग खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई शुरू कर रही है। जिला एवं पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी लॉक डाउन का पालन करें और अपने घरों पर ही रहे।
Trending
- रतलाम: शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार… 09 मोटरसाइकिल जब्त
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
