रतलाम 2 अप्रैल2020। कोरोना के खिलाफ जंग के दौरान गरीब, निर्धन एक जरूरतमंद परिवारों को 10 दिन के राशन व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन द्वारा गठित समिति ने मोदी किट का वितरण आरंभ कर दिया है। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के सहयोग से इसके पहले चरण का शुभारंभ बुधवार को हुआ। पहले दिन राजीव नगर, दिलीप नगर, अर्जुन नगर क्षेत्र के परिवारों में करीब 125 पैकेट वितरित किए गए।
विधायक एवं फाउंडेशन अध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने बताया कि मोदी कीट के वितरण हेतु जिला प्रशासन के आदेश पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा किए गए सर्वे में चयनित परिवारों को चुना गया है। इनमें एपीएल के वे परिवार भी शामिल है, जिनके पास कोई कार्ड नहीं है। ऐसे परिवारों के लिए चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा जो मोदी कीट तैयार कराई गई है, उसमें 10 किलो आटा, 1 किलो तेल, 1 किलो चना दाल, 1 किलो नमक, 200 ग्राम मिर्ची, जीरा, हल्दी, 1 किलो शक्कर और 5 किलो आलू शामिल है। मोदी कीट वितरण के दौरान राजीव नगर, दिलीप नगर एवं अर्जुन नगर में जिला पंचायत की भोजन सामग्री वितरण समिति के सदस्य पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल कटारिया, राजेश सोलंकी एवं गोपाल शर्मा रमेश पांचाल आदि उपस्थित थे।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
