नई दिल्ली, 4अप्रैल 2020/कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है. दुनिया के कई देश कोरोना वायरस की चपेट में है. वहीं अब कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज अमेरिका में हैं. इस बीच अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण 24 घंटे में 1400 से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं.
चीन के वुहान से फैला कोरोना वायरस अब अमेरिका में तबाही मचा रहा है. अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण संक्रमित लोगों का आंकड़ा 3 लाख के करीब पहुंच रहा है. यह आंकड़ा विश्व में अब तक सबसे ज्यादा है. वहीं कोरोना वायरस के कारण दुनिया में 24 घंटे में हुई सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में दर्ज की गई हैं.
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ट्रैकर के मुताबिक अमेरिका में 24 घंटे में कोरोना वायरस के कारण रिकॉर्ड 1480 मौतें दर्ज की गई हैं. महामारी की शुरुआत के बाद से दुनिया में कोरोना वायरस के कारण 24 घंटे में हुईं ये अब तक की सबसे ज्यादा मौतें हैं.
अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण अब तक 2.70 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण मौत का आंकड़ा 7406 पहुंच गया है. दूसरी तरफ अमेरिका में करीब 12 हजार लोगों का इलाज भी हो चुका है
दुनिया में कितने संक्रमित?
बता दें कि दुनिया में कोरोना वायरस के कारण कोहराम मचा हुआ है. विश्व के कई देश कोरोना वायरस की चपेट में हैं. दुनिया में कोरोना वायरस के कारण करीब 11 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं. इसके अलावा 59 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत भी हो चुकी है.
(साभार-आज तक)
फाइल फोटो
Trending
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
