रतलाम 18 अप्रैल 2020/ प्रदेश के अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रवेश-द्वार पर ही आगंतुकों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग किये जाने के निर्देश जारी किये गये हैं। स्क्रीनिंग में आगंतुकों में सर्दी, खाँसी, बुखार जैसे लक्षणों की जाँच की जायेगी। कोविड-19 के संक्रमण को अस्पतालों में फैलने से रोकने के लिये यह सावधानी बरती जा रही है।
स्वास्थ्य आयुक्त श्री फैज अहमद किदवई द्वारा जारी निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि कोरोना के संदिग्ध/संक्रमित रोगियों से अन्य रोगियों का सम्पर्क नियंत्रित करने के लिये अस्पतालों में हरसंभव सावधानी बरती जाये। अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों से कहा गया है कि एक से अधिक प्रवेश और निर्गम व्यवस्था को बंद किया जाये। अस्पताल में प्रवेश व्यवस्था एक ही हो। प्रारंभिक परीक्षण केन्द्र में तैनात पैरामेडिकल स्टॉफ का दायित्व होगा कि बुखार, सर्दी और खाँसी की तकलीफ वाले रोगियों तथा इन मरीज के सम्पर्क में आने अथवा भ्रमण इतिहास वाले रोगियों को सीधे फ्लू की ओपीडी में भेजें।
निर्देश में कहा गया है कि अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग, प्रारंभिक परीक्षण केन्द्र को हर आठ घंटे में सेनेटाइज करने और रोगियों तथा परिजनों को मास्क लगाने या मुँह ढंकने जैसी सावधानियों का पालन कराना आवश्यक होगा। सम्पूर्ण अस्पताल स्टॉफ को व्यक्तिगत सुरक्षा साधन, सेनेटाइजर और चिकित्सकीय परामर्श अनुसार हाइड्रोक्लोरोक्विन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये गये हैं।
Trending
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
