रतलाम 25 अप्रैल 2020/ अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्रीमती जमुना भिडे ने धारा 144 की दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 अन्तर्गत संशोधित आदेश जारी किया है जिसमें रतलाम जिले की राजस्व सीमा अन्तर्गत संचालित होने वाली आप्टीशियंस (प्रकाश विज्ञानी शास्त्री) दुकानों को आगामी आदेश तक प्रतिबंध से मुक्त किया गया है।
आप्टीशियंस दुकानदार अपनी दुकानें प्रातः 11.00 से सांय 5.00 बजे तक निम्नानुसार उल्लेखित शर्तों के अधीन खुली रख सकेंगे। आप्टीशियंस दुकानदार को शारीरिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) का पालना करना अनिवार्य होगा। दुकान पर आने वाले ग्राहकों के मध्य 2 मीटर की दूरी बनाए रखने की व्यवस्था करना दुकानदार की जवाबदारी रहेगी। दुकानदार एवं ग्राहकों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। दुकानदार को हाथ धोने के लिए शासन के निर्देशानुसार पर्याप्त एवं समुचित व्यवस्था की जाना अनिवार्य होगा।
Trending
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
