नई दिल्ली, 7अप्रैल 2020/ पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव पाए गए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत बिगड़ गई. उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है. प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद वो 27 मार्च को सेल्फ आइसोलेशन में चले गए थे. लेकिन रविवार की शाम 5 अप्रैल को उन्हें लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत बिगड़ने पर 6 अप्रैल की शाम को उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट में भेज दिया गया.
डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने बताया, “सोमवार दोपहर प्रधानमंत्री की हालत बिगड़ गई है, और उनकी मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया है.” बताया जा रहा है कि पीएम बोरिस जॉनसन सोमवार सुबह ठीक थे. लेकिन दोपहर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और शाम छह बजे उन्हें आईसीयू में ले जाया गया.
बोरिस जॉनसन अस्पताल में एडमिट होने से पहले प्रधानमंत्री पद की सारी जिम्मेदारी देख रहे थे. लेकिन बाद में उन्होंने विदेश मंत्री डोमनिक रॉब को इसके लिए प्रतिनियुक्त कर दिया.
बता दें कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की मंगेतर कैरी साइमंड्स भी कोरोना वायरस जैसे लक्षण महसूस कर रही हैं. हालांकि साइमंड्स ने बताया है कि उनका टेस्ट नहीं हुआ है और वह एक हफ्ते से आराम कर रही हैं. पिछले हफ्ते पीएम जॉनसन के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद से साइमंड्स फिलहाल उनसे अलग रही हैं.
इससे पहले ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. क्लेरेंस हाउस ने घोषणा की थी कि प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है. मगर उनका स्वास्थ्य ठीक है. 71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस का टेस्ट स्कॉटलैंड में किया गया था.
पत्र लिखकर किया आगाह
बता दें कि कोरोना वायरस से पीड़ित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अपने देश के 3 करोड़ परिवारों को पत्र लिखकर उन्हें आगाह किया था कि वे अपने घर में ही रहें अन्यथा हालात बिगड़ सकते हैं. कोरोना पॉजिटव पाए गए बोरिस जॉनसन इन दिनों ‘सेल्फ आइसोलशन’ में हैं. उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.
(साभार-आज तक)
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
