नई दिल्ली, 8अप्रैल2020/कोरोना संकट और लॉकडाउन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा और राज्यसभा के फ्लोर लीडर्स के साथ बातचीत करेंगे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह बातचीत उन पार्टियों के फ्लोर लीडर्स से होगी, जिनके लोकसभा और राज्यसभा में 5 से अधिक सांसद हैं. कोरोना संकट के मद्देनजर पीएम मोदी विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी लोगों से लगातार बात कर रहे हैं.
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीतिक पार्टी के नेताओं के साथ कोरोना वायरस संकट के मसले पर चर्चा करेंगे. संसद में जिन पार्टियों के पांच से ज्यादा सांसद हैं, पीएम उनके फ्लोर लीडर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे.
इन मुद्दों पर हो सकती है बात
माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी आज फ्लोर लीडर्स से कोरोना संकट से निपटने के लिए सुझाव मांग सकते हैं. साथ ही सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताया जाएगा. इसके साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पर भी बात हो सकती है. लॉकडाउन पर भी मंथन हो सकता है.
82 हजार से अधिक लोगों की मौत
कोरोना महामारी ने दुनिया के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है. पूरी दुनिया में अबतक 14 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आकर 82 हजार से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं. भारत भी इसके असर से अछूता नहीं है. देश के अलग अलग राज्यों में कोरोना मरीजों के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं.
भारत में 4789 कोरोना मरीज
देश में अबतक कोरोना के मरीजों की संख्या 4 हजार 789 हो चुकी है. वहीं मरने वालों का आंकड़ा 124 तक पहुंच गया है, हालांकि 353 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1018 लोगों में कोरोना संक्रमण है, जबकि 64 मरीजों की मौत हो चुकी है. अकेले मुंबई में मरीजों की संख्या 642 हो चुकी है, जबकि 40 मरीज की जान जा चुकी है.
(साभार-आज तक)
फाइल फोटो
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
