नई दिल्ली, 22अप्रैल2020/कोरोना संकट के बीच दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और भारत के रिलायंस जियो में बड़ी डील हुई है. इस डील के तहत फेसबुक ने रिलायंस जियो में 43 हजार करोड़ से अधिक के निवेश का ऐलान किया है. डील होने के बाद फेसबुक की रिलायंस जियो में हिस्सेदारी करीब 10 फीसदी की हो जाएगी. इसी के साथ रिलायंस जियो में फेसबुक सबसे बड़ा शेयरहोल्डर भी बन जाएगा.
फेसबुक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी गई है. इसके लिए फेसबुक 5.7 बिलियन डॉलर यानी 43, 574 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है. फेसबुक ने कहा, ‘ जियो भारत में जो बड़े बदलाव लाया है, उसने हमें आकर्षित किया है. बेहद कम समय में जियो ने 388 मिलियन (करीब 38 करोड़) से ज्यादा लोगों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जोड़ लिया है. यही वजह है कि हम जियो के जरिए भारत में पहले से ज्यादा लोगों के साथ जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’
डील पर जुकरबर्ग ने कही ये बात
इस डील को लेकर फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने एक पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि अभी दुनिया में बहुत कुछ चल रहा है, लेकिन मैं भारत में अपने काम पर एक अपडेट साझा करना चाहता हूं. हम रिलायंस Jio प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. जुकरबर्ग ने आगे कहा कि भारत एक बड़े डिजिटल परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है. इस बदलाव के लिए रिलायंस Jio जैसे प्लेटफॉर्म ने करोड़ों भारतीय लोगों या छोटे व्यवसायों को डिजिटल मोड से जोड़ा है. वर्तमान दौर में ये काफी अहम भी है. भारत में 6 करोड़ से अधिक छोटे व्यवसाय हैं और लाखों लोग नौकरियों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निर्भर हैं.
लॉकडाउन में बढ़ी डिमांड
मार्क जुकरबर्ग ने लॉकडाउन का जिक्र करते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म के महत्व के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि इस दौर में भरोसेमंद डिजिटल उपकरणों की जरूरत है, ताकि लोग बिना किसी संकोच या डर के जुड़ सकें. इन हालातों को देखकर हम भारत में लोगों और व्यवसायों की मदद के लिए Jio के साथ साझेदारी कर रहे हैं. मैं मुकेश अंबानी और पूरी Jio टीम को इस डील के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. हम मिलकर काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं.
जियो ने लाई है टेलीकॉम क्रांति
बता दें कि साल 2016 में भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में रिलायंस जियो की एंट्री के बाद बहुत कुछ बदल चुका है. लॉन्चिंग के बाद लंबे समय तक जियो ने फ्री कॉलिंग और डाटा की सुविधा दी थी. इसके बाद अन्य प्रतिस्पर्धी कंपनियों को भी मजबूरन कॉलिंग और डाटा की कीमत में बड़े बदलाव करने पड़े.
वहीं, कई कंपनियों ने अपना कारोबार समेट लिया. कई टेलीकॉम कंपनियों ने विलय कर लिया. वर्तमान में मुख्यतौर पर रिलायंस जियो के अलावा एयरटेल और वोडा-आइडिया इंडस्ट्री में टिके हैं. फिलहाल, रिलायंस जियो के 38 करोड़ ग्राहक हैं.
(साभार-आज तक)
Trending
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
