रतलाम 6 अप्रैल 2020/ कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिले में युद्ध स्तर पर सैनिटाइजेशन सफाई अभियान जारी है । प्रशासन द्वारा निराश्रित, निर्धन व्यक्तियों के लिए भोजन पैकेट वितरण के कार्य भी बड़े पैमाने पर किए जा रहे हैं ।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने इस संबंध में जिले के सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन अवश्य मिले। नगरीय निकाय और गांव में सार्वजनिक स्थानों तथा गली, मोहल्लों और सड़कों पर कीटनाशक छिड़काव, सफाई, पानी का छिड़काव, सैनिटाइजेशन सतत जारी रखा जाए।
कलेक्टर के निर्देश के पालन में जिले में कई स्थानों पर सैनिटाइजेशन और कीटनाशक छिड़काव के कई दौर हो चुके हैं। नगर पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों का अमला सक्रियता से अपनी भूमिका का निर्वाह कर रहा है। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जिले में बनाए गए चेक पोस्टों पर भी लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। आने–जाने वाले व्यक्तियों का रिकॉर्ड प्रतिदिन रखा जा रहा है। इसके साथ ही चेक पोस्टों पर सैनिटाइजर का भी इंतजाम किया गया है।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
