नई दिल्ली, 13अप्रैल2020/ दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दोपह एक बजकर 26 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप का केंद्र दिल्ली में ही था. हालांकि, किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लगातार दूसरे दिन भूकंप से लोग चिंतित हैं.
इससे पहले रविवाप को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. शाम 5 बजकर 45 मिनट पर 3.5 तीव्रता वाला भूकंप आया था. हालांकि, लोगों को कहना था कि भूकंप के झटके तेज थे, लेकिन रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 थी. लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे.
भूकंप के लिहाज से दिल्ली हमेशा काफी संवेदनशील इलाका माना जाता है. मैक्रो सेस्मिक जोनिंग मैपिंग में भारत को 4 जोन में बांटा गया है. यह जोन-2 से 5 तक है. इसमें जोन-2 सबसे कम संवेदनशील क्षेत्र है, जबकि जोन-5 ऐसा क्षेत्र है, जहां भूकंप आने की आशंका सबसे ज्यादा है. दिल्ली को जोन-4 में रखा गया है.
(साभार-आज तक)
Trending
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
