नई दिल्ली, 10अप्रैल2020/देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 678 नए मामले सामने आए है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बताया कि इस दौरान 33 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 678 नए मामले सामने आए है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बताया कि इस दौरान 33 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्रव्यवहार हमारे लिए हानिकारक स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर संयुक्त सचिव ने कहा कि कोविड-19 से लड़ने में स्वास्थ्यकर्मी मोर्चा संभाले हुए हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का दुर्रव्यवहार हमारे लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि उनके साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं उनके मनोबल को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं। हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की 3.28 करोड़ गोलियां उपलब्ध हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन गोलियों के बारे में की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि हमारे पास एक करोड़ हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन गोलियों की घरेलू आवश्यकता है, जबकि हमारे पास अभी 3.28 करोड़ हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन गोलियां उपलब्ध हैं। 20473 विदेशी नागरिकों को उनके देश वापिस भेजा गया संवाददाता सम्मेलन में विदेश मंत्रालय की तरफ से एएस और समन्वयक दम्मू रवि ने बताया कि कल तक 20473 विदेशी नागरिकों को उनके देश वापिस भेजा गया है। यह चलने वाली प्रक्रिया है। हम उत्कृष्ट सहयोग प्राप्त कर रहे हैं। यह सब सरकारी प्रयास है। घरेलू आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का किया निर्यात रवि ने बताया कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन को लेकर बहुत सारे अनुरोध पहले से आए हुए थे। कई देशों द्वारा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के लिए अनुरोध किया गया है, इसलिए घरेलू आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों के एक समूह द्वारा निर्णय लिया गया कि बची हुई दवा को निर्यात किया जाएं। त्योहारों के मद्देनजर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन हो संवाददाता सम्मेलन में गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि अप्रैल महीने में आने वाले त्योहारों के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि कोविड-19 से लड़ने के लिए लॉकडाउन के उपायों का कड़ाई से पालन करें। गृह मंत्री ने सीमा पर सुरक्षा कड़ी करने का आदेश दिया श्रीवास्तव ने बताया कि गृह मंत्री ने सीमा सुरक्षा अधिकारियों के साथ भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमाओं पर सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने उन क्षेत्रों में विशेष रूप से सुरक्षा कड़ी करने का आदेश दिया, जहां कोई बाड़ (फेंसिंग) नहीं है और साथ ही किसी भी सीमा-पार आंदोलन की अनुमति नहीं दी जाए। (साभार-अमर उजाला)
Trending
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
