रतलाम,2अप्रैल2020/ जिला कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर द्वारा सर्दी जुकाम एवं सांस में तकलीफ के मरीजों हेतु संचालित ओपीडी का समय प्रातः 8:00 बजे रात्रि 8:00 बजे तक कर दिया गया है। साथ ही साथ चिकित्सालय के समस्त विशेषज्ञों को अन्य मरीजों को भी देखने के निर्देश दिए गए ।
कलेक्टर श्रीमती चौहान के निर्देश के अनुसार सर्दी जुकाम खांसी सांस में तकलीफ वाले मरीजों के अतिरिक्त अन्य मरीज प्रातः 9 से दोपहर 4 तक देखे जाएंगे। किसी भी मरीज को उपचार से मना नहीं किया जाएगा ।
हॉस्पिटल में वॉलिंटियर आगंतुकों के हाथों को सैनिटाइजर से स्वच्छ करवाएंगे। चिकित्सालय में आने वाले समस्त परिजनों को एक-एक मीटर दूरी पर रहने की सलाह दी गई ।चिकित्सालय में रोगियों को उपचार लेने हेतु अनावश्यक खड़ा न रहना पड़े इस हेतु दवाई वितरण प्रणाली एवं ओपीडी पर्ची बनाने हेतु काउंटर बढ़ाए जाने हेतु निर्देश दिए हैं ।जिससे मरीज़ जल्दी दिखाकर जा सकें।
जिले मे telemedicine सुविधा भी उपलब्ध हैं, अतः इसे प्राथमिकता दी जाए ताकी किसी भी व्यक्ति का अनावश्यक पब्लिक contact न हो और telemedicine के माध्यम से निराकरण हो जाए। telemedicine हेतु helpline नंबर 07412 242400, 8989254487 व चिकित्सीय परामर्श हेतु प्रातः9 से शाम 7 के बीच 9301296255, 8815829070, 7067949204, 8815822491 पर संपर्क करें।
(फाइल फोटो)
Trending
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
