रतलाम,8अप्रैल(खबरबाबा.काम)/ रतलाम जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि इंदौर प्रशासन से आज 8 अप्रैल 2020 को प्राप्त जानकारी अनुसार एक व्यक्ति जिसका नाम मो.क़ादरी उर्फ बाबू भाई उम्र 60 वर्ष, जो विगत एक वर्ष से इंदौर में निवासरत थे, की मृत्यु 4.4.2020 को हुई है , उसके Covid19 पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आज प्राप्त हुई है ।
इनके परिवार द्वारा मूल निवास रतलाम होने के कारण मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार 4.4.20 को ही रतलाम में किया गया । चूंकि आज इनकी रिपोर्ट covid19 पॉजिटिव प्राप्त हुई है , इसलिए इनके परिवार तथा जनाज़े में शामिल व्यक्तियों की मेडिकल जांच करवा कर इसोलटे कर निगरानी में रखा गया है गया है तथा संक्रमण की संभावना को देखते हुए निवास के पास के एरिया को ऐतिहात के तौर पर Containment area घोषित किया जा रहा है ।
वर्तमान में स्तिथि नियंत्रण में है तथा प्रशासन आवश्यक कार्यवाही कर रहा है तथा हर स्तिथि पर नज़र रखे हुए है ।
सभी से अपील है कि शांति बनाए रखे व सहयोग करें अफवाहों से सावधान रहें , किसी भी प्रकार से अफवाह फैलाने में सहयोग नही करे।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
