रतलाम,3अप्रैल2020/ लाकडाउन के दौरान माणकचौक थाना क्षेत्र अंतर्गत जुआ खेल रहे लोगों को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से नगद राशि और ताश पत्ती जब्त की है।
माणक चौक थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने रामगढ़ चौडा वास क्षेत्र में एक ही स्थान पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मौके से 8,500 रूपए नगद और ताश पत्ती भी जब्त की है। माणक चौक पुलिस के अनुसार मौके से पंकज पिता कुंदनमल, नितिन पिता राजेंद्र, प्रभाकर पिता गोपाल, आशीष पिता शैतानमल, आशीष पिता शांतिलाल, पवन पिता कुंदनमल, अमन पिता राजू, देवेन्द्र पिता अशोक, मंगल पिता बसंतीलाल और पंकज पिता बसंतीलाल को पकड़ा है।
कार्रवाई में एसआई सचिन डाबर, एसआई श्री मईड, नरेंद्र चावड, हर्षल, अजीत सिंह ,सूर्य प्रकाश आदि की भूमिका रही।
Trending
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
