रतलाम 1अप्रैल 2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देशों के पालन में जिला प्रशासन रतलाम द्वारा लॉक डाउन में देश के अन्य राज्यों में फंसे जिले के मजदूरों के लिए उन्हीं स्थानों पर रहने भोजन की व्यवस्था करवाई जा रही है जहां वे वर्तमान में रह रहे हैं । कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि जिले के विभिन्न राज्यों में रह रहे 297 मजदूरों के लिए भोजन, ठहरने तथा अन्य व्यवस्थाएं उन स्थानों के प्रशासन से चर्चा करके करवाई गई हैं।
कलेक्टर ने बताया कि संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य द्वारा जिले के मजदूरों हेतु उन राज्यों के संबंधित जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा करके व्यवस्था करवाई जा रही है ताकि वही सुरक्षित रह कर भोजन, पेयजल, ठहरने की सुविधा हो जाए। इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य ने बताया कि आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले के कोरनगुंडा में रतलाम जिले के 70 मजदूरों के लिए इंतजाम करवाए गए हैं। इसके अलावा तिरुपति में 85, राजस्थान जैसलमेर के चंदनलाठी में 62, गुजरात के कच्छ के अंजार में 10, कर्नाटक के गुलबर्गा के आदित्य नगर सेडम में 25, गुजरात के भुज में रह रहे 17 तथा राजस्थान जालौर के रानीवाड़ा में रतलाम जिले के 28 मजदूरों के लिए वहां के कलेक्टर, अपर कलेक्टर या नोडल अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क किया जाकर भोजन एवं निवास की व्यवस्थाएं करवाई गई है।
Trending
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
