रतलाम,30मई(खबरबाबा.काम)/ जिले के सरवन थाना क्षेत्र अंतर्गत बेड़दा चौकी क्षेत्र में एक युवक से मारपीट के मामले में शिकायत के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए बेड़दा चौकी प्रभारी और वहां पदस्थ दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।इस मामले में सैलाना एसडीओपी को जांच सौंपी गई है।
मामले की जानकारी देते हुए एएसपी डॉ इंद्रजीत बाकलवार ने बताया कि बेड़दा चौकी क्षेत्र के ग्राम अल्काखेड़ी निवासी युवको के साथ पुलिस द्वारा मारपीट की शिकायत परिजनों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त हुई थी। इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर बेड़दा चौकी प्रभारी और दो आरक्षकों को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है। वहीं मामले की जांच सैलाना एसडीओपी को सौंपी गई है।
आरोप है कि अलकाखेड़ी निवासी दो भाई और उनके दो साथी गाड़ी पर किसी कार्य से जा रहे थे ,रास्ते में गाड़ी रोकने को लेकर पुलिसकर्मियों से उनकी बहस हुई, इसके बाद युवकों के साथ मारपीट की गई ।इस मामले में सैलाना विधायक हर्षविजय गहलोत ने भी ज्ञापन देकर संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की थी।
इनका कहना है
युवकों के साथ मारपीट की शिकायत मिली थी। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों ने भी इस मामले में अवगत कराया था।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बेड़दा चौकी प्रभारी और दो आरक्षकों को निलंबित किया गया है । शिकायत की जांच सैलाना एसडीओपी को सौंपी गई है ।
–डा. इंद्रजीत बाकलवार, एएसपी रतलाम
Trending
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
- रतलाम: टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का मामला- प्रशासन ने जारी किया बयान,विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा
