भोपाल 11 मई 2020/ लॉकडाउन में अपने घरों की ओर आने जाने वाले श्रमिकों की प्रत्येक जरूरत का पूरा ख्याल रखा जाए। यदि कोई पैदल आता-जाता दिखे तो उसके विश्राम, भोजन और गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को भोपाल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षको को दिए। रतलाम एनआईसी कक्ष में इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान तथा पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी उपस्थित है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीसी में कहा कि कोई भी श्रमिक चाहे किसी भी राज्य का हो, यदि प्रदेश से होकर अपने घर जा रहा है तो उसकी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। देश के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश में उनका हृदय से स्वागत करें, उनके लिए भोजन के साथ रात्रि में विश्राम की व्यवस्था भी हो। उनके चाय-पानी का इंतजाम रखा जाए, रास्तों में ढाबों पर भी इंतजाम रखा जा सकता है। संकट के इस दौर में मध्यप्रदेश मिसाल बने।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर, एसपी को श्रमिकों की चिंता होनी ही चाहिए, उनको गर्मी से राहत देने की भी व्यवस्था हो। उनके इंतजामों में समाजसेवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं की भी सहायता ली जा सकती है। कार्य कठिन हो सकता है लेकिन हमें मानव सेवा की भावना से काम करना है। वीसी में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों के कमिश्नर एवं कलेक्टरों से चर्चा कर श्रमिकों के आवागमन सुविधाओं बसों तथा अन्य वाहनों की व्यवस्था की जानकारी ली गई। प्रदेश की सीमाओं पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित किया गया।
Trending
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
