रतलाम 24 मई 2020/ प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री नीतेश व्यास ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नगरीय निकायों में क्रियान्वित की जा रही योजनाओं के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत बरसात के पहले हर हाल में करवाएं। श्री व्यास ने कहा है कि नगरीय निकायों में जल प्रदाय और सीवरेज परियोजनाओं तथा अन्य कार्यों के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं।
प्रमुख सचिव श्री व्यास ने कहा है कि समय पर क्षतिग्रस्त सड़कों कि मरम्मत नहीं होने एवं नागरिकों को असुविधा होने पर संबंधित नगर निगम आयुक्त एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी उत्तरदायी होंगे। उन्होंने कहा है कि यदि किसी संविदाकार द्वारा रोड रेस्टोरेशन का कार्य नहीं किया जा रहा है तो निकाय द्वारा यह कार्य अन्य एजेंसी से करवाया जाए और इसमें होने वाले व्यय की कटौती संविदाकार के देयकों से की जाए।
Trending
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
- रतलाम: टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का मामला- प्रशासन ने जारी किया बयान,विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा
