नई दिल्ली, 12 मई2020/कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर एक बार देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी रात 8 बजे देश से मुखातिब होंगे और सरकार की ओर से कोरोना को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताएंगे. इस दौरान लॉकडाउन पर भी अहम ऐलान किया जा सकता है.
सूत्रों से खबर है कि पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से आज लॉकडाउन के चौथे चरण का ऐलान किया जा सकता है. इस चरण लोगों में ज्यादा छूट जाएगी. साथ ही पीएम मोदी, मजदूरों के पलायन और लॉकडाउन एग्जिट प्लान के मुद्दे पर भी चर्चा कर सकते हैं. इसके अलावा लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की अपील भी की जाएगी.
कल हुई थी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक
वैसे लॉकडाउन के तीसरे चरण की मियाद 17 को पूरी हो रही है. कोरोना और लॉकडाउन को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के सभी मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की थी. इस दौरान कई मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन आगे बढ़ाने की वकालत की थी.
सभी मुख्यमंत्रियों ने दिए थे सुझाव
इस बैठक की खास बात ये थी कि इसमें सभी मुख्यमंत्रियों को बोलने के लिए वक्त दिया गया था. सभी मुख्यमंत्रियों का बोलने का क्रम निर्धारित कर दिया गया. बैठक दो हिस्सों में आयोजित की गई. पहला दौर दोपहर तीन बजे से शुरू हुआ. सबसे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने अपनी बात रखी.
उद्धव ठाकरे ने की थी लॉकडाउन बढ़ाने की मांग
सीएम के चंद्रशेखर राव का कहना था कि दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बैंगलुरु और चेन्नई जैसे महानगर कोरोना के रेड जोन और सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. इन शहरों से ट्रेनों को चलाया गया तो वायरस तेजी से फैलेगा और संक्रमितों की संख्या में उछाल आएगा. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन आगे बढ़ाने की मांग की.
पीएम मोदी ने की थी राज्यों की सराहना
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की भूमिका की सराहना की था. उन्होंने कहा था कि हम लॉकडाउन कैसे लागू कर रहे हैं? इसमें सबकी भूमिका अहम है. हम प्रयास कर रहे हैं कि जो जहां है, वहीं रहे, लेकिन मनुष्य का मन है और हमें कुछ निर्णय बदलने भी पड़े हैं. राज्यों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है. पीएम मोदी ने कहा कि दो गज की दूरी ढीली हुई तो संकट बढ़ेगा.
(साभार-आज तक)
फाइल फोटो
Trending
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
