रतलाम,18मई(खबरबाबा.काम)/ जिला कोरोना फ्री होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. सोमवार को रतलाम मेडिकल कॉलेज के कोविड- हॉस्पिटल से तीन और कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे.अब केवल 2 मरीज हॉस्पिटल में भर्ती है.

सोमवार को हॉस्पिटल से जब 3 मरीज स्वस्थ होकर बाहर निकले तब कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान पुलिस ,अधीक्षक श्री गौरव तिवारी ,मेडिकल कॉलेज डीन डॉ संजय दीक्षित तथा अन्य डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने उनका स्वागत अभिनंदन किया. स्वस्थ हुए मरीजों ने हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सेहत का पूरा ध्यान रखा गया .डॉक्टर, नर्सेज और पैरामेडिकल स्टाफ के मधुर व्यवहार से उन्हें जल्दी स्वस्थ होने में बहुत मदद मिली है. हॉस्पिटल में उन्हें घर जैसा वातावरण मिला समय पर खान-पान तथा दवाइयां मिली. इसके लिए मरीजों ने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, डॉक्टर्स पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सों का आभार व्यक्त किया.
Trending
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
