पाकिस्तान में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है. लाहौर से कराची जा रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, विमान कराची एयरपोर्ट के पास रिहायशी इलाके में गिरा. विमान गिरने से कई मकानों में आग लग गई. ये हादसा कराची में लैंडिंग से ठीक पहले हुआ है. बताया जा रहा है विमान में 98 यात्री सवार थे.
पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार ने दुर्घटना की पुष्टि की. फ्लाइट A-320, 98 यात्रियों को लेकर जा रही थी. विमान लाहौर से कराची जा रहा था और मालिर में मॉडल कॉलोनी के पास जिन्ना गार्डन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटनास्थल से धुएं के गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं. एंबुलेंस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, विमान के उतरने से एक मिनट पहले उसका संपर्क टूट गया था.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि विमान हादसे से दुखी हूं. पीआईए के सीईओ अरशद मलिक के संपर्क में हैं. हादसे की जांच शुरू की जाएगी. मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना और संवेदनाएं.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान में 98 यात्री सवार थे. इनमें से 85 इकॉनोमी और 6 बिजनेस क्लास में सफर कर रहे थे. पाकिस्तानी सेना क्विक रिएक्शन फोर्स और पाकिस्तान रेंजर्स के जवान दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. वे राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं. पाकिस्तान के स्वास्थ्य और जनसंख्या कल्याण मंत्री ने विमान दुर्घटना के कारण कराची के सभी बड़े अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया है.
बताया जा रहा कि विमान ज्यादा पुराना भी नहीं था. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, कुछ लोगों के मारे जाने की भी खबर है. विमान के टकराते ही घरों में आग लग गई. धमाकों की आवाज सुनाई देने लगी. गली में इतना धुआं भर गया कि कुछ भी देखना मुश्किल हो गया. कई घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हैं. पाकिस्तान की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं.
बता दें कि लॉकडाउन के कारण घरेलू उड़ानें पाकिस्तान में बंद की गईं थीं, जिन्हें पिछले हफ्ते शनिवार को ही दोबारा शुरू किया गया था.
(साभार-आज तक)
Trending
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
- रतलाम: टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का मामला- प्रशासन ने जारी किया बयान,विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा
