रतलाम,20मई(खबरबाबा.काम)/ प्रदेश में कोरोना संकट के बीच लगभग दो दर्जन सीटों पर होने वाले उपचुनाव के पूर्व कांग्रेस ने 10 जिलोंं मेें 11 अध्यक्षों को बदलकर ठंडी पड़ी राजनीति में अचानक गर्माहट ला दी है। लंबे समय बाद रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष को भी बदल दिया गया है। महेन्द्र कटारिया को नया रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

एआईसीसी ने प्रदेश के दस जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। रतलाम में छात्र राजनीति से सक्रिय और लंबे समय तक पार्षद रहे कांग्रेसी नेता महेन्द्र कटारिया को नया शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। श्री कटारिया पूर्व सांसद और वर्तमान में झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया के समर्थक है और वे विनोद मिश्रा (मामा) का स्थान लेंगे।
कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज 10 अध्यक्षों के बदले जाने की घोषणा की। प्रदेश कांग्रेस द्वारा एआइसीसी को भेजे प्रस्तावों में से प्रदेश के दस जिलों में नए जिलाध्यक्षों को नियुक्त करने को स्वीकृती दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रतलाम शहर अध्यक्ष के पद पर महेन्द्र कटारिया को नियुक्त किया गया है। इसी तरह श्योपुर में अतुल चौहान,ग्वालियर ग्र्रामीण में अशोक सिंह,विदिशा में कमल सिलकारी,सीहोर में डा.बलबीर तोमर,शिवपुरी में श्रीप्रकाश शर्मा,गुना सिटी में मानसिंह पसरोडा,गुना ग्र्रामीण में हरी विजयवर्गीय,होशंगाबाद में सतेन्द्र फौजदार,सिंगरौली सिटी में अरविन्द सिंह चन्देल और देवास ग्रामीण में अशोक पटेल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि रतलाम शहर अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति को लेकर लम्बे समय से कई नेताओं द्वारा दावेदारी की जा रही थी। श्री कटारिया के रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी। छात्र राजनीति सक्रिय और एनएसयूआई में भी जिम्मेदारी संभाल चुके कांग्रेस नेता महेंद्र कटारिया लंबे समय तक पार्षद के रूप में नगर निगम की राजनीति में सकरी रहे हैं और आक्रामक नेता माने जाते हैं।
Trending
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी, अभिभाषक संघ व समता युवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में लगा स्वास्थ्य शिविर
- रतलाम: मुंबई पुलिस की रतलाम में कार्रवाई-जावरा पुलिस के साथ आपरेशन में 10 करोड़ की एमडी ड्रग्स पकड़ी, दो गिरफ्तार
- रतलाम: समस्याओं को लेकर निगम कमिश्नर का घेराव,मंत्री पर टिप्पणी से नाराज़ हुए पूर्व बीजेपी पार्षद और रहवासी, कार छोड़ पैदल चले गए निगम आयुक्त
- रतलाम: दो बत्ती थाने के पीछे ही युवाओं के दो गुटों में भिड़ंत, चली लाठी-जमकर हुई मारपीट, वीडियो आया सामने…पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के क्वार्टर है यहां
- रतलाम: दिनदयाल थाना ने पकड़ी अवैध शराब, दो आरोपी गिरफ्तार,कार में हो रही थी तस्करी, 105 लीटर अवैध शराब जब्त
- रतलाम: काला-गौरा भैरव मंदिर में चोरी की वारदात,ताला तोड़ दानराशि ले गए बदमाश… सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की हरकत कैद
- रतलाम: कोयला घाट पर दर्दनाक हादसा- ट्रक ने नियंत्रण खोया, रिवर्स होकर पिकअप को चपेट में लिया, रतलाम के दो लोगों सहित तीन की मौत
- रतलाम: बगीचे की बाउंड्री वॉल और भैरवजी का ओटला तोड़ने पर हंगामा, भाजपा पार्षदों के नेतृत्व में फोरलेन पर चक्काजाम
