नई दिल्ली, 28मई2020/जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को पुलवामा जैसे आतंकी हमले की साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है. यहां पुलवामा के पास एक सैंट्रो गाड़ी में IED (इंप्रोवाइज्ड एक्स्प्लोसिव डिवाइस) प्लांट की गई थी, जिसकी समय रहते हुए पहचान कर ली गई. बम डिस्पोज़ल स्क्वायड ने वक्त रहते ही इस बम को डिफ्यूज़ कर दिया.
पुलवामा पुलिस, सीआरपीएफ और आर्मी ने एक साथ एक्शन लेते हुए इस गाड़ी की पहचान की और इसमें IED के होने का पता लगाया. तभी बम डिस्पोज़ल स्क्वायड को बुलाया गया और अंतत: इस IED ब्लास्ट को टाल दिया गया.
बताया जा रहा है कि गाड़ी को एक आतंकी चला रहा था, जो कि शुरुआती गोलीबारी के बाद ही भाग गया. अंधेरे में आतंकी भाग खड़ा हुआ. इस केस को अब NIA को सौंपा जा रहा है. इस गाड़ी को पुलवामा के रजपुरा रोड के पास शादीपुरा में पकड़ा गया.
सफेद रंग की सैंट्रो कार में टू व्हीलर की नंबर प्लेट लगाई गई थी, जो कि कठुआ की रजिस्टर्ड थी. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसे ट्रैक किया, जिसके बाद बम की तलाश की गई. बम डिस्पोज़ल यूनिट को बुलाने से पहले आसपास के इलाके को खाली कराया गया.
जब IED को डिफ्यूज़ किया गया, तो छोटा सा धमाका हुआ. इस दौरान सिर्फ गाड़ी में नुकसान हुआ, किसी भी जानमाल को नुकसान नहीं हुआ.
Trending
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
- रतलाम: टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का मामला- प्रशासन ने जारी किया बयान,विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा
