नई दिल्ली, 29मई2020/प्रसिद्ध ज्योतिषी बेजान दारुवाला का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वह गुजरात के गांधीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे. कोरोना वायरस के प्राथमिक लक्षण के बाद उनका इलाज चल रहा था. हालांकि, उनकी कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई थी. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने उनके निधन पर दुख जताया है.
विजय रूपाणी ने ट्वीट किया कि प्रसिद्ध ज्योतिषी बेजन दारुवाला के निधन से दुखी हूं. मैं दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं. मेरी संवेदना. बेजन दारूवाला का जन्म 11 जुलाई 1931 को मुंबई में हुआ था. अपनी सटीक भविष्यवाणी का नमूना कई बार पेश करने वाले बेजन दारूवाला पारसी परिवार से ताल्लुक रखते थे.
बेजान दारुवाला की कई भविष्यवाणी लोगों को आज भी याद है. संजय गांधी की मौत की भविष्यवाणी भी बेजन दारुवाला ने ही की थी. इसके अलावा राजनीति से जुड़ी कई सटीक भविष्यवाणियों के लिए उनका जिक्र किया जाता है. भारतीय जनता पार्टी के उद्भव की भविष्यवाणी भी बेजन दारुवाला ने ही की थी.
इसके अलावा करगिल से लेकर गुजरात भूकंप जैसी कई भविष्यवाणियां भी दारुवाला ने ही की थी. साल 2004 में कांग्रेस के सत्ता में आने से पहले ही दारुवाला ने बता दिया था कि मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. बेजन दारुवाला ने 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर भी भविष्यवाणी की थी.
उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि जीत का सेहरा एनडीए के सिर सजने वाला है. उन्होंने नरेंद्र मोदी की जीत की भविष्यवाणी की थी. बेजान दारुवाला बॉलीवुड सेलेब के बीच सबसे मशहूर ज्योतिषियों में से एक थे.
(साभार-आज तक)
Trending
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
- रतलाम: टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का मामला- प्रशासन ने जारी किया बयान,विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा
